आपके पास Hyundai की कार खरीदने का एक बेहतरीन मौका है। दरअसल कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए 5 अनूठी कार फाइनेंस स्कीम का एलान किया है। इस पर Hyundai इंडिया के डायरेक्टर सेल्स, मार्केटिंग एंड सर्विस तरुण गर्ग ने कहा कि हमने अपने ग्राहकों के लिए कुछ ऐसे कदम उठाएं हैं जिससे उनका वित्तीय बोझ कम हो और अपनी पसंदीदा ह्यूंदै कार खरीदने का सपना भी पूरा हो जाए।
विज्ञापन
2 of 6
Hyundai
3 महीने कम EMI वाली स्कीम
ह्यूंदै कंपनी की गाड़ियों को पसंद करने वाले लोग तीन महीने कम ईएमआई का विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद उनकी बकाया राशि को 3, 4 या 5 साल की लोन अवधि में बराबर बांट दिया जाएगा। बता दें कि यह स्कीम ह्यूंदै के सभी मॉडल के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
3 of 6
Hyundai
- फोटो : Amar Ujala
स्टेप अप स्कीम
स्टेप अप स्कीम में ग्राहकों को सात साल की लोन अवधि के पहले साल 1234 रुपये/लाख की कम EMI देनी होगी। इसके बाद हर साल ईएमआई 11 प्रतिशत बढ़ती जाएगी।
4 of 6
Hyundai
- फोटो : Hyundai
बलून स्कीन
यह उन ग्राहकों के लिए है जो कम खर्च करना चाहते हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह बाद में ज्यादा भुगतान कर पाएंगे। इसमें ग्राहकों को पहले से 59वें महीने तक कम ईएमआई चुकाना होगा। यानी लगभग 14 फीसदी कम चुकाना होगा। वहीं आखिरी ईएमआई लोन रीपेमेंट के 25 फीसद के बराबर होगी।
विज्ञापन
5 of 6
Hyundai
- फोटो : Hyundai India
कम डाउन पेमेंट स्कीम
कम डाउन पेमेंट स्कीम के तहत ग्राहक विभिन्न फाइनेंसर्स से न्यूनतम संभव डाउन पेमेंट के साथ 100 फीसद तक की ऑन-रोड फंडिंग की सुविधा ले सकते हैं। यह स्कीम भी कंपनी के सभी मॉडल के लिए उपलब्ध नहीं है।
यह स्कीम सभी मॉडल्स के लिए उपलब्ध नहीं है। ऐसे ग्राहक जो पूरे लोन की अवधि तक कम ईएमआई के साथ आसानी से भुगतान करते रहना चाहते हैं, वे इस स्कीम के तहत 8 साल तक की लोन रीपेमेंट अवधि का चयन कर सकते हैं।