फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

482 km की माइलेज देगी Hyundai की नई Kona, जुलाई में इस दिन होगी लांच

Wed, 12 Jun 2019 10:33 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Hyundai KONA - फोटो : GOOGLE
आने वाला समय न पेट्रोल कारों का होगा न ही डीजल कारों, एक्सपर्ट मानते हैं अब दौर इलेक्ट्रिक गाड़ियों का शुरू हो चुका है, भविष्य एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक गाड़ियां देखने को मिलेंगी। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Kona EV को भारत में 9 जुलाई को लांच करने की तैयारी में है।  सिंगल चार्ज पर यह कार 482 किलोमीटर की अधिकतम दूरी तय कर सकती है। 
विज्ञापन

हुंडई Kona जुलाई में होगी लांच

2 of 4
2019 hyundai kona electric SUV Charging
आने वाला समय न पेट्रोल कारों का होगा न ही डीजल कारों, एक्सपर्ट मानते हैं अब दौर इलेक्ट्रिक गाड़ियों का शुरू हो चुका है, भविष्य एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक गाड़ियां देखने को मिलेंगी। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Kona EV को भारत में 9 जुलाई को लांच करने की तैयारी में है। भारत में इसके 2 वेरिएंट आ सकते हैं। 
विज्ञापन

कीमत

3 of 4
hyundai kona Electric SUV REAR
नई Kona EV  की संभावित कीमत 25 लाख रुपये के आस पास हो सकती है। कंपनी इसे भारत में अपने श्रीपेरुमबुदुर प्लांट में असेम्बल करेगी। इसके अलावा नई Kona EV में 39.2 kWh की बैटरी मिल सकती है जो 135bhp की पावर और 335Nm का टॉर्क देगी। फुल चार्ज होने पर यह 482  किलोमीटर की माइलेज देगी। जबकि 9.3 सेकंड यह कार 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी। सिर्फ 54 मिनट में यह 80 प्रतिशत तक चार्ज होगी।
 
विज्ञापन

फीचर्स की लम्बी लिस्ट

4 of 4
2018 hyundai kona exterior front
बात फीचर्स की करें तो नई Kona EV में Bluelink connectivity को शामिल किया जा सकता है। यह वही टेक्नोलॉजी है जो हाल ही में लांच हुई Venue में शामिल की गई है। कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और DRLs, इलेक्ट्रिक सनरूफ, रेन सेनसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स को जगह मिलेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें