देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Kona EV को भारत में 9 जुलाई को लांच करने की तैयारी में है। इस कार की खासियत इसकी माइलेज होगी। जी हां हुंडई की Kona सिंगल चार्ज पर 312 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। कंपनी इसे भारत में अपने श्रीपेरुमबुदुर प्लांट में असेम्बल करेगी। नई Kona EV की संभावित कीमत 22 लाख रुपये के आस पास हो सकती है।