फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Creta Electric: ह्यूंदै ने क्रेटा इलेक्ट्रिक से उठाया पर्दा, 473 किमी रेंज, मिले कई एडवांस्ड फीचर्स

Thu, 02 Jan 2025 05:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया। ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक देश में कंपनी द्वारा पेश किया जाने वाला तीसरा इलेक्ट्रिक वाहन होगा और मौजूदा पोर्टफोलियो में दूसरा होगा।
विज्ञापन
1 of 9
Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया। कंपनी ने पहले ही इसके नाम क्रेटा इलेक्ट्रिक का खुलासा कर दिया था। जिसे पहले क्रेटा ईवी नाम दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। Hyundai Creta Electric (ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक) को 17 जनवरी को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में देश में लॉन्च किया जाएगा। ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक देश में कंपनी द्वारा पेश किया जाने वाला तीसरा इलेक्ट्रिक वाहन होगा और मौजूदा पोर्टफोलियो में दूसरा होगा। क्रेटा इलेक्ट्रिक ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक को रिप्लेस करेगी, जिसे 2024 की शुरुआत में बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

2 of 9
Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai
मुकाबला
ह्यू्ंदै ईवी सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए क्रेटा इलेक्ट्रिक पर बड़ा दांव लगा रही है, जिस पर फिलहाल उसकी प्रतिद्वंद्वी टाटा मोटर्स का दबदबा है। कोना के बंद होने के बाद ह्यूंदै भारतीय बाजार में फिलहाल Ioniq 5 (आयोनिक 5) को अपनी एकमात्र ईवी के तौर पर बेच रही है।

भारतीय बाजार में ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक का मुकाबला Maruti Suzuki e Vitara (मारुति सुजुकी ई विटारा), Mahindra BE 6 (महिंद्रा बीई 6), Tata Curvv EV (टाटा कर्व ईवी), MG ZS EV (एमजी जेडएस ईवी), Toyota Urban Cruiser EV (टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी) और BYD Atto 3 (बीवाईडी एट्टो 3) जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी कारों से होगा।
विज्ञापन

3 of 9
Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक: वेरिएंट्स और कलर
ह्यूंदै क्रेटा ईवी के चार वेरिएंट हैं - एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, प्रीमियम और एक्सीलेंस। इसमें आठ मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर ऑप्शन हैं, जिनमें तीन मैट रंग शामिल हैं। एक नया रंग - ब्लैक रूफ के साथ ओशन ब्लू मेटैलिक - पेश किया गया है। 

4 of 9
Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai
कैसा है लुक और डिजाइन
ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन 2024 ह्यूंदै क्रेटा जैसा ही होगा, हालांकि इसमें थोड़े बदलाव होंगे। आगे की तरफ, क्रेटा इलेक्ट्रिक में कवर फ्रंट फेस के साथ ब्लैंक्ड आउट फेस और सेंटर माउंटेड चार्जिंग पोर्ट है। इसमें एक नया फ्रंट बंपर भी है।

इसमें इंटीग्रेटेड चार्जिंग पोर्ट के साथ पिक्सलेटेड ग्राफिक फ्रंट-ग्रिल और पिक्सलेटेड ग्राफिक लोअर बम्पर है। इसी तरह, रियर में पिक्सलेटेड ग्राफिक बम्पर है। इलेक्ट्रिक एसयूवी में एयर फ्लो को मैनेज करने और एयरोडायनामिक परफॉरमेंस को बेहतर बनाते हुए वाहन के कंपोनेंट्स को ठंडा करने में मदद करने के लिए एक्टिव एयर फ्लैप्स हैं।

इस बीच, साइड प्रोफाइल इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) क्रेटा के जैसा ही है। हालांकि इलेक्ट्रिक क्रेटा में 17 इंच के नए एयरो अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ, समान टेल लाइट्स को बरकरार रखते हुए, क्रेटा इलेक्ट्रिक को नया डिजाइन किया गया बम्पर मिलता है।
विज्ञापन

5 of 9
Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai
बैटरी पावर और रेंज
ह्यूंदै ने खुलासा किया है कि क्रेटा इलेक्ट्रिक में 51.4 kWh का बैटरी पैक होगा। जिसकी ARAI प्रमाणित रेंज 473 किलोमीटर होगी। हालांकि ईवी के टीजर से पता चलता है कि फुल चार्ज पर क्रेटा इलेक्ट्रिक सामान्य मोड में 392 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। वहीं, 42 kWh बैटरी पैक वेरिएंट में सिंगल चार्ज पर ARAI प्रमाणित रेंज 390 किलोमीटर होगी। 
विज्ञापन

6 of 9
Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै का दावा है कि डीसी चार्जिंग के जरिए क्रेटा इलेक्ट्रिक को 58 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि 11kW स्मार्ट कनेक्टेड वॉल बॉक्स चार्जर एसी होम चार्जिंग के जरिए 4 घंटे में 10 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।

इसके अलावा, हाल ही में जारी टीजर में यह भी दिखाया गया है कि ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक में तीन ड्राइविंग मोड होंगे - इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स। क्रेटा इलेक्ट्रिक 7.9 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। हालांकि, मोटर आउटपुट का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

7 of 9
Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai
कैसे हैं फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक में क्रेटा जैसे ही फीचर्स होंगे, हालांकि इसके अलावा कुछ और भी होंगे। सबसे पहले, ईवी में लेदरेट डैशबोर्ड होगा जिसमें इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए डुअल स्क्रीन सेटअप होगा, जो ICE मॉडल में पाया जाता है। इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के जरिए वायरलेस कनेक्टिविटी की सुविधा होगी। हालांकि, स्टीयरिंग व्हील, ह्यूंदै आयोनिक 5 की तरह ही डुअल स्पोक डिजाइन और चार डॉट्स वाला नया होगा।

आगामी ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक के अन्य प्रमुख फीचर्स में इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ, नया गियर सिलेक्टर, लेवल-2 ADAS और ब्लाइंड स्पॉट का पता लगाने के लिए 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा शामिल हैं। इनके अलावा, ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक में डिजिटल चाबी भी होगी, जो ह्यूंदै अल्काजार के साथ शुरू हुई थी। 

8 of 9
Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai
मिलती है यह खास टेक्नोलॉजी
ह्यूंदै क्रेटा ईवी में व्हीकल टू लोड (V2L) टेक्नोलॉजी है, जिसके जरिए यूजर वाहन के अंदर और बाहर दोनों जगह बाहरी उपकरणों को पावर दे सकता है। इसके लिए फ्रंट बम्पर पर एक्टिव एयर फ्लैप्स भी हैं। आई-पेडल टेक्नोलॉजी के साथ, इलेक्ट्रिक एसयूवी को एक पेडल से चलाया जा सकता है, जिससे ड्राइवर सिर्फ एक्सीलरेटर पेडल का इस्तेमाल करके कार को तेज, धीमा और यहां तक कि पूरी तरह से रोक भी सकते हैं। इसमें शिफ्ट-बाय-वायर सिस्टम है। 
विज्ञापन

9 of 9
Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai
लॉन्च और अनुमानित कीमत
ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक को 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 20-30 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। क्रेटा इलेक्ट्रिक एमजी जेडएस ईवी, टाटा कर्व ईवी, मारुति सुजुकी ई विटारा और बीवाईडी एट्टो 3 सहित बढ़ते इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें