Hyundai Creta
- फोटो : Hyundai
एक्सटीरियर और इंटीरियर अपडेट
क्रेटा के King एडिशन में सबसे बड़ा बदलाव इसके लुक में दिखता है। इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील्स, मैट ब्लैक पेंट और स्पेशल बैजिंग दी गई है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें केवल दिखावटी नहीं बल्कि इस्तेमाल के हिसाब से भी कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फंक्शन, 8-वे पावर्ड पैसेंजर सीट विथ वॉक-इन फंक्शन और सीटबैक टेबल विद कप होल्डर दिया गया है।
King Limited Edition में कुशन, मैट और की-कवर पर खास ब्रांडिंग मिलती है। जबकि King Knight Edition पूरी तरह ब्लैक थीम में आता है, जिसमें मैट ब्लैक अलॉय और यूनिक लोगो भी शामिल है।
यह भी पढ़ें - Aurus Senat: 'चलता-फिरता किला' कहलाने वाली कार, जिसका पीएम मोदी और पुतिन ने किया इस्तेमाल