Auto Sales
- फोटो : Adobe Stock
मारुति सुजुकी की बिक्री घटी
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की घरेलू बाजार में गाड़ियों की सप्लाई अगस्त में 8 प्रतिशत कम रही। कंपनी ने पिछले साल अगस्त में 1,43,075 गाड़ियां बेची थीं। जबकि इस बार यह संख्या घटकर 1,31,278 पर आ गई।
मिनी कारें जैसे अल्टो और एस-प्रेसो की बिक्री 10,648 से घटकर 6,853 यूनिट्स रह गई। कॉम्पैक्ट कारें जैसे बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर और इग्निस ॉकी बिक्री बढ़कर 59,597 यूनिट्स हो गई। वहीं SUV और MUV जैसे ग्रैंड विटारा, ब्रेजा, अर्टिगा और XL6 की बिक्री 62,684 से घटकर 54,043 यूनिट्स पर आ गई।
यह भी पढ़ें - Vintage Cars: उत्तर प्रदेश में अब MoRTH नियमों के तहत होगा विंटेज गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, जानें फीस और नियम