फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai: ह्यूंदै की बिक्री मार्च में हुई और कम, सालाना आधार पर आई 14 प्रतिशत की गिरावट, लेकिन मासिक आधार पर बढ़ी 25 फीसदी

Sat, 02 Apr 2022 01:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
New Hyundai Creta - फोटो : Agency (File Photo)
Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) भारत में दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता बनी हुई है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से कार निर्माता की बिक्री में गिरावट आई है। कोरियाई कार निर्माता ने मार्च में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में बिक्री में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। ह्यूंदै ने पिछले महीने 55,287 यूनिट्स बेचीं, क्योंकि यह अन्य कार निर्माताओं की तरह चल रहे सेमिकंडक्टर चिप की कमी के संकट से जूझ रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ने पिछले साल मार्च में 64,621 यूनिट्स की बिक्री की थी। हालांकि, महीने-दर-महीने प्रदर्शन को देखते हुए, रिकवरी की उम्मीद कम है। इस साल फरवरी में ह्यूंदै ने पिछले महीने बेची गईं 55,287 यूनिट्स की तुलना में 44,050 यूनिट्स की बिक्री की थी, जो 25 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी है। 
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai Creta 2020 - फोटो : For Refernce Only
फरवरी में भी ह्यूंदै की बिक्री में इसी तरह की गिरावट देखी गई। कार निर्माता ने फरवरी में घरेलू बाजार में 44,050 यूनिट्स की बिक्री की, जो 2021 में इसी महीने में बेचीं गईं 51,600 यूनिट्स से कम थी। 

4 of 6
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
कुल मिलाकर, ह्यूंदै के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 निराशाजनक नहीं रहा है। कोरियाई कार निर्माता ने कुल 6,10,760 यूनिट्स की बिक्री की। यह वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान बेची गई 5,75,877 इकाइयों की तुलना में लगभग छह प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी है। इस अवधि के दौरान 1,29,260 यूनिट्स के साथ ह्यूंदै के निर्यात में लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, वहीं घरेलू बिक्री में भी मामूली वृद्धि देखी गई है। ह्यूंदै ने पिछले वित्त वर्ष में भारतीय ग्राहकों को 4,81,500 कारें बेचीं, जबकि इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2020-21 में 4,71,535 यूनिट्स की बिक्री की थी। 
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
चिप संकट की कमी के साथ ह्यूंदै का संघर्ष जारी है क्योंकि इससे उसकी फ्लैगशिप कारों का वेटिंग पीरियड बढ़ता जा रहा है। क्रेटा और वेन्यू एसयूवी, जो इसकी कुल बिक्री का एक बड़ा हिस्सा हैं, का वेटिंग पीरियड महीनों में चल रहा है। जबकि ह्यूंदै की तीन-पंक्ति एसयूवी Alcazar का वेटिंग पीरियड कम है। अपनी एसयूवी और हैचबैक की लोकप्रियता के बावजूद, ह्यूंदै मौजूदा संकट के कारण अपनी बिक्री संख्या में इजाफा नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hyundai Tucson - फोटो : Hyundai
उम्मीद की जा रही है कि Hyundai इस साल नई कारें लॉन्च करेगी। Tucson (ट्यूशॉ) एसयूवी को अपग्रेड करने के अलावा, इस साल क्रेटा और वेन्यू दोनों के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किए जाने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें