Hyundai India (ह्यूंदै इंडिया) ने Aura CNG (ऑरा सीएनजी) को एक हायर-स्पेक SX (एसएक्स) ट्रिम में लॉन्च किया है। कंपनी ने Hyundai Aura SX CNG की एक्स-शोरूम कीमत 8,56,600 रुपये तय की है। इस कार में सीएनजी का ऑप्शन पहले सिर्फ मिड-स्पेक S ट्रिम में ही मिलता था। चूंकि ह्यूंदै की प्रतिद्वंद्वी कंपनियों टाटा मोटर्स ने Tigor CNG (टिगोर सीएनजी) और मारुति सुजुकी ने Dzire CNG (डिजायर सीएनजी) को अब ज्यादा फीचर्स के साथ हायर-स्पेक ट्रिम्स में पेश करने लगी हैं, इसलिए ह्यूंदै ने यह कदम उठाया होगा।
विज्ञापन
2 of 5
Hyundai AURA sedan Interior
- फोटो : Hyundai
ट्रिम और फीचर्स
Hyundai Aura CNG (ह्यूंदै ऑरा सीएनजी) अब दो ट्रिम्स - S और SX में उपलब्ध है। SX ट्रिम एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट हेड-यूनिट, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम, कूल्ड ग्लोव बॉक्स और 15-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील मिलते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Hyundai Aura
- फोटो : Hyundai
इंजन और पावर
ऑरा में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो सीएनजी मोड पर चलने पर 6,000 rpm पर 68 BHP और 4,000 rpm पर 95 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। AMT सिर्फ पेट्रोल मॉडल में मिलता है।
मुकाबला
ऑरा सीएनजी का एक हायर-स्पेक ट्रिम में आना ह्यूंदै कार प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि यह कार ग्रीन क्रेडेंशियल्स के साथ बहुत ज्यादा फीचर्स के साथ आती है। अपने सेगमेंट में Hyundai Aura CNG का मुकाबला Tata Tigor iCNG और Maruti Suzuki Dzire CNG जैसी कारों से है।