फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी भारत में लॉन्च करेगी धांसू स्टाइल वाली तीन सब-4-मीटर एसयूवी, जानें पूरी डिटेल्स

Tue, 21 Jun 2022 05:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अगले एक या दो वर्षों में देश में नई एसयूवी की एक विस्तृत रेंज पेश करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
1 of 7
Maruti Futuro E Concept - फोटो : For Reference Only
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अगले एक या दो वर्षों में देश में नई एसयूवी की एक विस्तृत रेंज पेश करने की तैयारी में है। इस साल, कंपनी दो नई एसयूवी - नई ब्रेजा और एक मिड-साइज की एसयूवी लॉन्च करेगी, जिसका कोडनेम YFG (वाईएफजी) होगा। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी दो अलग-अलग स्टाइल की सब-4-मीटर एसयूवी भी तैयार कर रही है। ये एसयूवी 2023 में लॉन्च होंगी और इनकी बिक्री नई Brezza के साथ की जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 7
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift - फोटो : For Reference Only
Maruti Brezza
मारुति सुजुकी 30 जून, 2022 को देश में नई ब्रेजा लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। नया मॉडल नए इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ ऑल-न्यू डिजाइन और फीचर-लोडेड इंटीरियर के साथ आएगा। एसयूवी मॉडिफाइड ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी जिसका इस्तेमाल मौजूदा मॉडल और एस-क्रॉस में भी किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 7
2022 Maruti Brezza - फोटो : Instagram
नई ब्रेजा वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एक बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, रियर एसी वेंट के साथ ऑटोमैटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, फैक्ट्री-फिटेड इलेक्ट्रिक सनरूफ और कई अन्य फीचर्स से लैस होगी। नए मॉडल में 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 103bhp का पावर और 137Nm का टार्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल होगा। इस एसयूवी में CNG ऑप्शन भी मिलेगा, जिसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ वही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। 

4 of 7
Suzuki Jimny India - फोटो : सांकेतिक
Maruti Jimny
मारुति सुजुकी 2023 में नई Jimny (जिम्नी) लाइफस्टाइल एसयूवी को देश में लॉन्च करेगी। नया मॉडल लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस पर आधारित होगा। इंडिया-स्पेक मॉडल 5-सीटर एसयूवी होगी, जो Sierra SUV के लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन पर आधारित होगी। एसयूवी को कथित तौर पर वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में अप्रैल से जून 2023 के बीच लॉन्च किया जाना है। उम्मीद है कि जिम्नी 5-डोर एसयूवी जनवरी में 2023 ऑटो एक्सपो में अपना ग्लोबल डेब्यू करेगी। इस लंबाई में 4 मीटर से कम होगी और यह महिंद्रा थार 3-डोर से काफी सस्ती होगी। 
विज्ञापन

5 of 7
Maruti Suzuki Jimny - फोटो : PTI
नई जिम्नी में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 105PS, 1.5-लीटर 4-सिलेंडर, K15C पेट्रोल इंजन होगा। लैडर फ्रेम चेसिस पर आधारित, नई जिम्नी 5-डोर में सुजुकी के ऑलग्रिप प्रो 4-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ लो रेंज ट्रांसफर गियर और 3-लिंक रिजिड एक्सल सस्पेंशन मिलेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन

6 of 7
Maruti Futuro E Concept - फोटो : अमर उजाला
Maruti YTB Coupe
मारुति सुजुकी एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी तैयार कर रही है, जिसका कोडनेम YTB है। इसे विटारा ब्रेजा की बराबरी में पोजिशन किया जाएगा। इसे 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किए जाने की उम्मीद है। नई Maruti YTB (मारुति वाईटीबी) फ्यूचरो ई-कॉन्सेप्ट का प्रॉडक्शन वर्जन हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
FUTURO-e Concept Front - फोटो : Social Media
Maruti YTB को सुजुकी के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने की संभावना है जिसे नई बलेनो में भी इस्तेमाल किया गया है। खबरों के मुताबिक यह मारुति सुजुकी की सबसे स्पोर्टी एसयूवी होगी, और यह एसयूवी-कूपे डिजाइन के साथ आएगी। इसमें 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है जो ज्यादा विद्युतीकरण के साथ एक मजबूत हाइब्रिड होगा। नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचे जाने वाली नई YTB क्रॉसओवर का मुकाबला Venue, Sonet और XUV300 जैसी कारों के हायर-स्पेक वैरिएंट्स से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें