भारत में मॉनसून का महीना आते ही कार चालकों के सामने एक ऐसी समस्या खड़ी हो जाती है जिससे लगभग हर कोई परेशान रहता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका तुरंत इलाज कैसे किया जाए। गाड़ी में बैठते ही विंडशील्ड (सामने का शीशा) पर धुंध छा जाती है, साइड मिरर धुंधले हो जाते हैं और एसी चलने के बावजूद केबिन के अंदर एक अजीब सी नमी और सीलन महसूस होने लगती है।
आमतौर पर लोग इस स्थिति में तुरंत एसी को सबसे ठंडे तापमान पर सेट कर देते हैं और कोहरा साफ होने का इंतजार करते हैं। लेकिन यह तरीका स्थिति को सुधारने के बजाय पहले और खराब कर देता है। इसका सबसे तेज और सटीक उपाय सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन वह तरीका है- गाड़ी का हीटर चालू करना। केवल 30 सेकंड का यह नुस्खा आपकी गाड़ी के शीशों को एकदम आईने की तरह साफ कर सकता है।