आज के आधुनिक महानगरों में कार चोरी एक बड़ी चिंता बन गई है। जैसे-जैसे शहरों में गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे चोरों के लिए भी नए-नए तरीके ईजाद करने के अवसर बढ़ रहे हैं। यहां हम आपको कुछ अहम टिप्स दे रहे हैं, जिन्हें अपनाकर कार चोरी की संभावनाओं को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 8
Car Anti-Theft Protection Devices
- फोटो : Amar Ujala
आज के आधुनिक महानगरों में कार चोरी एक बड़ी चिंता बन गई है। जैसे-जैसे शहरों में गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे चोरों के लिए भी नए-नए तरीके ईजाद करने के अवसर बढ़ रहे हैं। व्यस्त जीवनशैली और पार्किंग की असुविधा के कारण लोग अपनी गाड़ियों की सुरक्षा पर उतना ध्यान नहीं दे पाते, जिसका फायदा चोर उठाते हैं। हाई-टेक गैजेट्स और एडवांस्ड सुरक्षा प्रणाली के बावजूद कार चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यह न सिर्फ वाहन मालिकों के लिए आर्थिक नुकसान का कारण बनती है, बल्कि शहरों में कानून-व्यवस्था के लिए भी एक बड़ी चुनौती है।
आजकल बाजार में बिकने वाली कारें काफी मॉडर्न फीचर्स के साथ आती हैं। इन लेटेस्ट फीचर्स में फिंगरप्रिंट भी शामिल है। इसकी पहचान किए बगैर कार अपनी जगह से हिलेगी भी नहीं। हालांकि, अगर आपकी कार में ये मॉडर्न फीचर्स नहीं हैं, तो भी घबराने की जरूरत नहीं। आप अपनी कार में एंटी थेफ्ट फीचर्स को शामिल कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ अहम टिप्स दे रहे हैं, जिन्हें अपनाकर कार चोरी की संभावनाओं को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
Car GPS
- फोटो : Freepik
जीपीएस लगवाएं
आपके पास कोई भी कार हो, सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि उसमें एक जीपीएस यानी ग्लोबल पोजिशिनिंग सिस्टम (GPS) लगा हुआ हो। इस डिवाइस को लगाकर आप अपनी कार को सुरक्षित बना सकते हैं। जीपीएस एक मैग्नेटिक ट्रिप होती है। इसमें एक सिम स्लॉट और बैटरी होती है, जिसे रिचार्ज और चार्ज करना होता है। फिर इसे आसानी से फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। जीपीएस की मदद से आप हमेशा अपनी कार की लोकेशन को ट्रेक कर सकते हैं। अगर आप कार को कहीं पार्क करके उससे दूर जा रहे हैं तो उस स्थिति में भी आप कार पर नजर बनाए रख सकेंगे।
जीपीएस आधारित कई तरह की डिवाइस बाजार में उपलब्ध हैं जिनकी कीमत 1000 रुपये से शुरू होती है। जीपीएस डिवाइस को कार में ऐसी जगह लगावाएं जहां किसी की नजर ना पड़े। अगर कोई कार लेकर भागने की कोशिश करेगा, तो आपको फोन पर इसका अलर्ट मिल जाएगा। जिससे आप आसानी से अपनी कार को ट्रैक कर सकेंगे। इतना ही नहीं, जीपीएस की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस आसानी से कार को खोज सकती है। और चोर भी पुलिस की गिरफ्तर में आ जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
Car Tips
- फोटो : Freepik
सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम
सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम वैसे तो कार में इनबिल्ट होता। लेकिन जिन कार में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम नहीं है, वो बाजार से इसे लगवा सकते हैं। यह एक ऐसा सुरक्षा फीचर है जो कार चोरी को होने से बचाने में काफी हद तक मदद कर सकता है। रिमोट से चलने वाले इस सिस्टम के जरिए, आप कार को दूर से ही एक बटन दबाकर लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। कार के साथ यदि कोई दूसरा शख्स छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है तो यह सिस्टम अलार्म बजाकर वाहन मालिक को अलर्ट कर देता है। बाजार में इस सिस्टम को लगवाने की कीमत दो हजार रुपये से शुरू होती है।
4 of 8
Car Tips
- फोटो : Hyundai
किल स्विच
Kill (किल) स्विच यह एक जबरदस्त टेक्नोलॉजी है। इसमें एक तार होता है, जिसे कार के इंजन और इग्निशन के बीच इंस्टॉल किया जाता है। जब तक इसे ऑफ न किया जाए, यह कार के भीतर इलेक्ट्रिक फंक्शन को बंद कर देता है जिससे आपकी कार स्टॉर्ट नहीं हो सकती है। इसको ऑन या ऑफ करने का तरीका और जगह सिर्फ कार के मालिक को ही पता होती है। इसलिए अगर चोर कार के अंदर घुसने में कामयाब हो भी जाए, तो वह आपकी कार को स्टार्ट नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
Car
- फोटो : Freepik
इमोबिलाइजर
यह फीचर्स अब लगभग सभी नई कारों में देखने को मिलता है। यह काफी कारगर सिस्टम माना जाता है। इसमें कार सिर्फ अपनी ही चाबी से स्टार्ट होती है। क्योकिं इमोबिलाइजर एक चिप के जरिए काम करता है। अगर कोई आपकी कार को किसी दूसरी चाबी से स्टार्ट करने की कोशिश करेगा, तो कार स्टार्ट ही नहीं होगी।
विज्ञापन
6 of 8
Car Steering Lock
- फोटो : Freepik
स्टीयरिंग लॉक
स्टीयरिंग लॉक कार की स्टीयरिंग को लॉक कर देता है। यानी जब तक स्टीयरिंग लॉक लगी हुई है, तब तक कोई दूसरा व्यक्ति कार को ड्राइव करना तो दूर, स्टीयरिंग को हिला भी नहीं सकता है। अगर कोई आपकी कार को चुराने की कोशिश में कार का दरवाजा खोलने में कामयाब हो भी जाए, तब भी वह कार चोरी नहीं कर पाएगा। बाजार में स्टीयरिंग लॉक को लगवाने का खर्च 1000 रुपये से शुरू होता है।
विज्ञापन
7 of 8
Car Gear
- फोटो : Freepik
गियर लॉक
स्टीयरिंग लॉक को जब गियर लॉक के साथ लगाया जाता है तो ये और भी ज्यादा कारगर साबित होता है। गियर लॉक कार के गियरबॉक्स को लॉक कर देता है। यानी बिना गियर लॉक को हटाए कोई भी व्यक्ति कार को नहीं चला सकेगा। इस तरह यह फीचर आपकी कार की सुरक्षा को बढ़ाता है। यह उपकरण बाजार में लगवाई जा सकती है, जिसकी कीमत 1000 रुपये से शुरू होती है।
टायर लॉक
स्टीयरिंग लॉक और गियर लॉक की तरह ही कार के टायर को भी लॉक किया जा सकता है। टायर लॉक एक बहुत ही फायदेमंद चीज है। इसे खड़ी कार के टायर के बीच में डालकर लॉक कर दिया जाता है। जिसके बाद कोई कार को आगे नहीं बढ़ा सकता। बाजार में यह आसानी से उपलब्ध है। जिसकी कीमत 1000 रुपये से शुरू होती है।