Car Resale Value: कार की रीसेल वैल्यू कई बातों पर निर्भर करती है। आइए जानते हैं कुछ टिप्स से बारे में जो आपको अपनी कार की हाई रीसेल वैल्यू दिलाने में मदद करेगी।
अगर आप भविष्य में अपनी कार को अच्छे दाम में बेचना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कार की रीसेल वैल्यू (Resale Value) कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, जिसमें उसकी कंडीशन, सर्विस हिस्ट्री और माइलेज अहम भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं कि कार की रीसेल वैल्यू बढ़ाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
Car Service
- फोटो : Freepik
कार की नियमित सर्विसिंग कराएं
कार की सर्विसिंग समय पर कराना उसकी परफॉर्मेंस और लाइफ दोनों को बढ़ाता है। समय-समय पर इंजन ऑयल बदलवाना, ब्रेक्स चेक कराना और बैटरी मेंटेन रखना जरूरी है। सर्विस रिकॉर्ड सही रखने से खरीदारों को भरोसा मिलता है कि कार का अच्छे से ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
3 of 6
एक्सटीरियर और इंटीरियर मेंटेन करें
- फोटो : Hyundai
एक्सटीरियर और इंटीरियर मेंटेन करें
कार के लुक्स भी रीसेल वैल्यू पर असर डालते हैं। स्क्रैच और डेंट से बचने के लिए पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (PPF) या सिरेमिक कोटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इंटीरियर को साफ-सुथरा रखें और गाड़ी में धूम्रपान या खाने-पीने से बचें ताकि बदबू और दाग-धब्बे न पड़ें।
4 of 6
Car Showroom
- फोटो : Freepik
लो-रनिंग और अच्छा माइलेज बनाए रखें
कार का माइलेज भी रीसेल प्राइस को प्रभावित करता है। ज्यादा किलोमीटर चल चुकी कार की कीमत कम हो जाती है। जरूरत से ज्यादा कार चलाने से बचें और अच्छी ड्राइविंग हैबिट्स अपनाएं ताकि माइलेज बेहतर बना रहे।
विज्ञापन
5 of 6
Car Sales
- फोटो : Freepik
ऑरिजिनल एक्सेसरीज और डॉक्यूमेंट संभालकर रखें
अगर आपने कार में कोई मॉडिफिकेशन कराया है, तो कोशिश करें कि वह स्टॉक कंडीशन में ही रहे, क्योंकि ज्यादा मॉडिफाइड कारों की डिमांड कम होती है। इसके अलावा, आरसी, इंश्योरेंस, सर्विस बुक और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट अपडेटेड और सुरक्षित रखें।
सही समय और प्लेटफॉर्म पर बेचें
कार की रीसेल वैल्यू को अधिकतम करने के लिए उसे सही समय पर बेचना जरूरी है। आमतौर पर 3-5 साल पुरानी कारें अच्छी कीमत पर बिकती हैं। कार बेचने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करें, जहां सीधे खरीदार मिल सकते हैं।