भारत के किसी नागरिक के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट के अलावा सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक ड्राइविंग लाइसेंस भी है। वयस्कों के लिए कानूनी रूप से वाहन चलाने के लिए यह बहुत जरूरी है। चाहे टू-व्हीलर हो, या तीन या चार पहिया वाहन हो। एक समय था जब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आरटीओ जाना, भौतिक रूप फॉर्म भरना, कोई सर्टिफिकेट भूल गए या अतिरिक्त दस्तावेजों के लिए बार-बार दौड़ना, और यहां तक कि कई बार कुछ अधिकारियों को तेल भी लगाना पड़ता था। इतना ही नहीं, किसी बिचौलिए को पकड़ना पड़ता और आखिरकार लाइसेंस हासिल करने से पहले ज्यादा फीस का भुगतान करना पड़ता।
विज्ञापन
2 of 7
How to make Driving licence
- फोटो : Istock
आजकल, इंटरनेट और अपडेटेड सिस्टम के कारण ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना आसान हो गया है। फॉर्म भरने से लेकर भुगतान तक के लिए पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया है। हालांकि दस्तावेज के सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए आरटीओ जाना अभी भी जरूरी है। यदि आप भारत में नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि आपको ऑनलाइन किस तरह आवेदन करना है।
विज्ञापन
3 of 7
How to make Driving licence
- फोटो : Istock
ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन गाइड
पहला स्टेप:
सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आप परिवाहन वेबसाइट पर जाएं, और जो सर्विस आपको चाहिए उसे चुनें। इसके बाद, राज्य को चुनें, और लर्नर्स लाइसेंस के तहत, 'न्यू लर्नर्स लाइसेंस के लिए आवेदन' पर क्लिक करें।
4 of 7
How to make Driving licence
- फोटो : अमर उजाला
दूसरा स्टेप:
इसके बाद, फॉर्म ध्यान से भरें। सुनिश्चित करें कि कोई गलती नहीं हो। फॉर्म जमा करने से पहले फॉर्म को कई बार देखें। इसके बाद, आपको सहायक दस्तावेज, फ़ोटो अपलोड करने होंगे और फिर दस्तावेज पर ई-हस्ताक्षर करना होगा। इसके बाद फीस का भुगतान, स्लॉट बुक करना और लर्नर्स लाइसेंस टेस्ट देना होता है।
विज्ञापन
5 of 7
How to make Driving licence
- फोटो : istock
तीसरा स्टेप:
यह ध्यान रखें कि आधार कार्ड वाले आवेदक के लिए ऑनलाइन परीक्षा ली जा सकती है और ई-लर्नर लाइसेंस तुरंत जारी किया जाएगा। हालांकि, आधार कार्ड के बिना आवेदकों के लिए, डेडिकेटेड सेंटर पर जाकर परीक्षा देना पड़ता है।
विज्ञापन
6 of 7
How to make Driving licence
- फोटो : Istock
चौथा स्टेप:
लर्नर्स लाइसेंस हासिल करने के बाद, आप ड्राइव करने या राइड करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, कुछ क्लॉज के लिए आपको यह प्रदर्शित करने की आवश्यकता होगी कि आप वाहन पर एक लर्नर हैं और आपके पास हर समय एक वैध लाइसेंस धारक है। अतिरिक्त नियम हैं, हालांकि, यह राज्य के आधार पर अलग-अलग होता है, इसलिए नियमों को ध्यान से देखें।
How to make Driving licence
- फोटो : For Reference Only
पांचवा स्टेप:
लर्नर लाइसेंस जारी हो जाने के बाद, आपको ड्राइविंग/राइडिंग टेस्ट देने के लिए 30 दिनों के बाद आरटीओ जाने के लिए कहा जाएगा, जिसके बाद एक स्थायी लाइसेंस जारी किया जाएगा। ध्यान रखें कि उपरोक्त कुछ प्रक्रियाओं में राज्य के आधार पर परिवर्तन हो सकता है, लेकिन मोटे तौर पर प्रक्रिया वही रहती है।