फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HOP OXO Electric Bike: 150 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 05 Sep 2022 01:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयपुर स्थित HOP इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने अपने OXO के साथ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में एंट्री की है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी नई HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है।
विज्ञापन
Hop Oxo Electric Motorcycle - फोटो : Hop Electric
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत दुनिया के सबसे बड़े मोटरसाइकिल बाजारों में से एक है। इलेक्ट्रिक पर्सनल मोबिलिटी अभी भारत में एक नया कॉन्सेप्ट है, लेकिन इस सेगमेंट में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बहुत सारे स्टार्टअप और साथ ही मुख्यधारा की वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने नए-नए मॉडल बाजार में उतार रही हैं और इस नए बढ़ते सेगमेंट से फायदा उठाने की कोशिश कर रही हैं। 
विज्ञापन


जयपुर स्थित HOP इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने अपने OXO के साथ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में एंट्री की है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी नई HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल दो वैरिएंट्स - HOP OXO और HOP OXO X में लॉन्च की गई है। इसकी कीमत ओला, टीवीएस, एथर और इसी तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर जितनी है। अपने सेगमेंट में यह बाइक Revolt RV400, Oben Rorr जैसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को टक्कर देगी। 

पावर और स्पीड
नई HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक में 6200 वॉट की पीक पावर मोटर के साथ 72 V आर्किटेक्चर है। यह मोटर रियर व्हील टॉर्क पर 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। यह ई-बाइक सिर्फ 4 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। यह एक एडिशनल टर्बो मोड के साथ तीन राइड मोड - इको, पावर और स्पोर्ट के साथ आता है।
विज्ञापन


रेंज और चार्जिंग
कंपनी का दावा है कि HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक एक बार फुल चार्जिंग पर 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। कंपनी का कहना है कि इसे अपने पोर्टेबल स्मार्ट चार्जर से किसी भी 16 एम्पियर पावर सॉकेट के जरिए चार्ज किया जा सकता है, जो 4 घंटे से भी कम समय में औसतन 0 से 80 प्रतिशत चार्ज हो जाता है।

फीचर्स
बाइक की कुछ प्रमुख फीचर्स में मल्टी-मोड री-जेनरेटिव ब्रेकिंग, 4 जी कनेक्टिविटी और एक पार्टनर मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल शामिल है जो स्पीड कंट्रोल, जियो-फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, राइड स्टैटिस्टिक्स और बहुत से फीचर्स के साथ आती है। 
विज्ञापन

Hop Oxo Electric Motorcycle - फोटो : Hop Electric
कंपनी की उम्मीदें
एचओपी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के सीईओ और संस्थापक, केतन मेहता ने कहा, "इलेक्ट्रिक वाहन भारतीय बाजार में तूफान ला रहे हैं। यह बढ़ोतरी टिकाऊ, सुविधाजनक और किफायती मोबिलिटी समाधानों की ओर उपभोक्ताओं के झुकाव से प्रेरित है। HOP OXO वर्षों के R&D, सड़क परीक्षण और HOP के सैकड़ों कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने बाजार में सबसे प्रगतिशील ई-बाइक लॉन्च करने के लिए अपना पसीना बहाया है। यह देखते हुए कि हमारे डीलर पार्टनर पहले ही 5000 प्री-लॉन्च रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, हम इस सेगमेंट में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद करते हैं। हम अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को और मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।"

मैन्युफेक्चरिंग प्लांट
कंपनी ने जयपुर में एक मैन्युफेक्चरिंग फैसिलिटी भी स्थापित की है जो हर साल 1.80 लाख यूनिट्स का उत्पादन कर सकती है। इसका नाम हॉप मेगाप्लेक्स है और यह साइट वर्तमान में हॉप लियो, हॉप लाइफ इलेक्ट्रिक वाहनों को तैयार कर रही है। इस फैसिलिटी में अपकमिंग हॉप ऑक्सो का भी उत्पादन किया जाएगा। यह इकाई इस समय में हर दिन 100 इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण कर रही है।

इस बीच, कंपनी अगले तीन वर्षों में भारतीय बाजार में कम से कम 10 नई इलेक्ट्रिक पेशकश लॉन्च करने की योजना बना रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें