फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HOP OXO Electric Motorcycle: हॉप ऑक्सो इलेक्ट्रिक बाइक की शुरू हुई डिलीवरी, मिली 10,000 से ज्यादा बुकिंग

Wed, 14 Dec 2022 07:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hop Oxo Electric Motorcycle - फोटो : Hop Electric
जयपुर स्थित Hop Electric (हॉप इलेक्ट्रिक) ने Oxo (ऑक्सो) इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू कर दी है और जयपुर को वाहनों का पहला बैच मिल गया है। निर्माता का कहना है कि उसने शहर में ग्राहकों को 2,500 यूनिट्स की डिलीवरी की है। कंपनी का दावा है कि उसे इस साल की शुरुआत में बाइक लॉन्च करने के बाद से 10,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल हुई है। हॉप इलेक्ट्रिक का कहना है कि दो महीने पहले कीमतों की घोषणा के बाद से ऑक्सो को 50,000 से ज्यादा लोगों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है। 
विज्ञापन

2 of 6
Hop Oxo Electric Motorcycle - फोटो : Hop Electric
कीमत और मुकाबला
हॉप इलेक्ट्रिक का कहना है कि FAME II योजना के दिशानिर्देशों में नए बदलावों के कारण डिलीवरी में देरी हुई। कंपनी का कहना है कि वह मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन को तेजी से बढ़ाएगी। इलेक्ट्रिक पेशकश की कीमत 1.25 लाख रुपये (सब्सिडी के बाद एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और यह दो वैरिएंट्स - Oxo (ऑक्सो) और Oxo X (ऑक्सो एक्स) में उपलब्ध है। अपने सेगमेंट में इस बाइक  का मुकाबला Revolt RV400, Oben Rorr जैसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों से है। 
विज्ञापन

3 of 6
Hop Oxo Electric Motorcycle - फोटो : Hop Electric
जल्द ही इन शहरों में होगी डिलीवरी
डिलीवरी की शुरुआत के बारे में बोलते हुए, हॉप इलेक्ट्रिक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रजनीश सिंह ने कहा, "हम अपने ग्राहकों के आभारी हैं जिन्होंने हमारी नई पेशकश, हॉप ऑक्सो हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का खुले दिल से स्वागत किया है। हम लागत प्रभावी प्राइस-पॉइन्ट पर टिकाऊ गतिशीलता को आसानी से सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वाहनों के पहले बैच के मालिक बनने के लिए ग्राहकों की आकांक्षाओं को देखकर खुशी हुई। जयपुर के अलावा, हम जल्द ही अन्य राज्यों - उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल आदि में डिलीवरी शुरू करेंगे।" 

4 of 6
Hop Oxo Electric Motorcycle - फोटो : Hop Electric
पावर और स्पीड
नई HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक में 6200 वॉट की पीक पावर मोटर के साथ 72 V आर्किटेक्चर है। यह मोटर रियर व्हील टॉर्क पर 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। यह ई-बाइक सिर्फ 4 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। यह एक एडिशनल टर्बो मोड के साथ तीन राइड मोड - इको, पावर और स्पोर्ट के साथ आता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Hop Oxo Electric Motorcycle - फोटो : Hop Electric
रेंज और चार्जिंग
कंपनी का दावा है कि HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक एक बार फुल चार्जिंग पर 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। कंपनी का कहना है कि इसे अपने पोर्टेबल स्मार्ट चार्जर से किसी भी 16 एम्पियर पावर सॉकेट के जरिए चार्ज किया जा सकता है, जो 4 घंटे से भी कम समय में औसतन 0 से 80 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hop Oxo Electric Motorcycle - फोटो : Hop Electric
फीचर्स
ई-बाइक को व्यावहारिक सिटी कम्यूटर के रूप में रखा गया है और यह ऑल-एलईडी लाइटिंग, 5-इंच की लाइटिंग के साथ आती है। बाइक की कुछ प्रमुख फीचर्स में ब्लूटूथ के साथ-साथ व्हीकल टेलीमैटिक्स के जरिए कनेक्टिविटी के साथ IP67-रेटेड डिजिटल डिस्प्ले मिलता है। यह मल्टी-मोड री-जेनरेटिव ब्रेकिंग, 4जी कनेक्टिविटी और एक पार्टनर मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल शामिल है जो स्पीड कंट्रोल, जियो-फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, राइड स्टैटिस्टिक्स और बहुत से फीचर्स के साथ आती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें