जापानी ऑटोमोबाइल दिग्गज होंडा (Honda) ने भारतीय एसयूवी बाजार में बड़ा धमाका करते हुए अपनी नई ZR-V e:HEV स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। 47.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की इंट्रोडक्टरी कीमत पर उतारी गई यह प्रीमियम एसयूवी भारतीय बाजार में कंपनी की नई फ्लैगशिप एसयूवी का स्थान लेगी।
कंपनी इस एसयूवी को जापान से पूरी तरह से निर्मित इकाई यानी सीबीयू (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) के रूप में आयात कर रही है। होंडा ने इस प्रीमियम वाहन की डिलीवरी भी शुरू कर दी है और उसका कहना है कि भारत के लिए आवंटित इसके शुरुआती दो बैच पहले ही पूरी तरह बुक हो चुके हैं।