फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Electric Vehicle: होंडा ने CES 2025 में दो नई EV कॉन्सेप्ट कारों से मचाया धमाल, जानें फीचर्स और खासियत

Wed, 08 Jan 2025 06:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा ने अमेरिका के लास वेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में 0 सीरीज ब्रांडिंग के तहत दो नई इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट प्रदर्शित की हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Honda 0 Series electric vehicle concepts showcased at CES 2025 - फोटो : Honda
होंडा ने 7 जनवरी को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2025 में दो नए EV कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किए हैं। इवेंट में प्रदर्शित Honda 0 Series (होंडा 0 सीरीज) इलेक्ट्रिक वाहन कॉन्सेप्ट दो बॉडी टाइप - एक SUV और एक सैलून के साथ आते हैं। इन दो EV कॉन्सेप्ट का फाइनल वर्जन इस साल के आखिर में अमेरिका में उत्पादन में जाएगा और अगले साल वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। जापानी ऑटो दिग्गज ने अपने वाहनों के लिए अपना नया ASIMO ऑपरेटिंग सिस्टम भी प्रदर्शित किया है। जिसका उपयोग होंडा 0 सीरीज मॉडल के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
Honda 0 Series electric vehicle concepts showcased at CES 2025 - फोटो : Honda
होंडा 0 सीरीज इलेक्ट्रिक वाहन एक नए विकसित डेडिकेटेड ईवी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेंगे। यह होंडा प्रोलॉग इलेक्ट्रिक कार से अलग है जो जनरल मोटर द्वारा विकसित अल्टियम प्लेटफॉर्म का उपयोग करती है। नई 0 सीरीज इलेक्ट्रिक कारें होंडा की 30 नई इलेक्ट्रिक कारों का हिस्सा होंगी। जिन्हें कार निर्माता इस दशक के आखिर तक वैश्विक बाजारों में लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
Honda 0 Series electric vehicle concepts showcased at CES 2025 - फोटो : Honda
होंडा 0 सीरीज ईवी कॉन्सेप्ट: मुख्य बातें
होंडा ने इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों के पावरट्रेन और परफॉरमेंस स्पेसिफिकेशन के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि, होंडा 0 सीरीज इलेक्ट्रिक वाहनों में सिंगल और डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप दोनों ही होने की उम्मीद है। जहां सिंगल-मोटर ईवी के 241 बीएचपी की पावर जनरेट करने की संभावना है। वहीं डुअल-मोटर वर्जन 482 बीएचपी तक की पावर दे सकती है। होंडा द्वारा ईवी को फोर-व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ पेश किए जाने की भी उम्मीद है।

4 of 6
Honda 0 Series electric vehicle concept - फोटो : Honda
बैटरी और रेंज
होंडा ने इन आगामी ईवी में बैटरी के साइज के बारे में डिटेल्स साझा नहीं किया है। कार निर्माता 0 सीरीज इलेक्ट्रिक एसयूवी और सैलून में कम से कम 90 kWh बैटरी पैक दे सकता है। इससे ईवी को एक बार चार्ज करने पर लगभग 490 किलोमीटर की रेंज देने में मदद मिल सकती है। होंडा लंबी दूरी के वेरिएंट के लिए 100 kWh की बैटरी भी दे सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
Honda 0 Series Saloon - फोटो : Honda
लुक और डिजाइन
होंडा 0 सीरीज इलेक्ट्रिक कारें अपने कॉन्सेप्ट वर्जन में दिखाए गए अनुसार एक अलग तरह की डिजाइन लैंग्वेज पेश करने का वादा करती हैं। ईवी के स्लीक और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन को होंडा ने पिछले साल आयोजित CES में पहली बार प्रदर्शित किया था। होंडा 0 सीरीज एसयूवी स्पेस-हब कॉन्सेप्ट ईवी पर आधारित लगती है। जिसे कार निर्माता ने इवेंट के पिछले संस्करण में प्रदर्शित किया था। इन ईवी का इंटीरियर भी फ्यूचरिस्टिक है, फिर भी न्यूनतम है, जिसमें ज्यादातर कंट्रोल डिजिटल हैं। दोनों ईवी कार निर्माता की AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके लेवल-3 ADAS से लैस होंगे। जो भविष्य में ट्रैफिक दुर्घटना से होने वाली मौतों को कम करने का वादा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Honda 0 Series Saloon - फोटो : Honda
नया एआई ऑपरेटिंग सिस्टम
होंडा ने 0 सीरीज ईवी कॉन्सेप्ट में ASIMO नाम का एक नया AI-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम भी पेश किया है। ASIMO OS को पहली बार दो दशक पहले CES में पेश किया गया था। ऑपरेटिंग सिस्टम ईवी के अंदर ADAS और इंफोटेनमेंट सिस्टम सहित विभिन्न फंक्शन को कंट्रोल करने में मदद करेगा। ऑपरेटिंग सिस्टम को नियमित आधार पर OTA के जरिए भी अपडेट किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें