फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Mobility Global Expo 2025: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश हो सकते हैं ये पेट्रोल स्कूटर्स

Wed, 08 Jan 2025 04:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग देश के सबसे बड़े ऑटोमोटिव इवेंट Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) के लिए कमर कस रहा है। यहां हम आपको कुछ पेट्रोल स्कूटर के बारे में बता रहे हैं जो आगामी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Hero Xoom 125R - फोटो : Hero Motocorp
भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग देश के सबसे बड़े ऑटोमोटिव इवेंट Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) के लिए कमर कस रहा है। जो 17 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। जहां कई दिग्गज वाहन निर्माता और स्टार्टअप आगामी इवेंट में अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं दोपहिया वाहन निर्माता कुछ रोमांचक मॉडल पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों शामिल हैं। हीरो मोटोकॉर्प, यामाहा और सुजुकी जैसी प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों के साथ-साथ अन्य कंपनियों द्वारा आगामी ऑटोमोटिव इवेंट में कुछ दिलचस्प पेट्रोल स्कूटर पेश किए जाने की उम्मीद है।

 यहां हम आपको कुछ पेट्रोल स्कूटर के बारे में बता रहे हैं जो आगामी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Hero Xoom 125R - फोटो : Hero Motocorp
हीरो मोटोकॉर्प
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने EICMA 2024 में अन्य दोपहिया वाहनों के साथ दो स्कूटर प्रदर्शित किए। घरेलू दोपहिया वाहन दिग्गज आगामी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में स्पोर्टी 125 सीसी स्कूटर Hero Xoom 125R (हीरो जूम 125आर) प्रदर्शित करने की उम्मीद है। जो TVS Ntorq, Suzuki Avenis और Yamaha RayZR को टक्कर देगा। साथ ही, ऑटो कंपनी Xoom 160R को प्रदर्शित करने की उम्मीद है। यह 160 सीसी इंजन वाला पावरफुल स्कूटर है जो बेहतर प्रदर्शन का वादा करता है। लॉन्च होने पर यह यामाहा Aerox 155 को चुनौती देगा।
विज्ञापन

3 of 4
Yamaha Nmax 155 - फोटो : Yamaha
यामाहा
Yamaha (यामाहा) अपने लोकप्रिय Nmax 155 (एनमैक्स 155) को आगामी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित कर सकता है। Yamaha Nmax 155 (यामाहा एनमैक्स 155) स्कूटर पहले से ही कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह स्कूटर यामाहा एरोक्स के समान ही है। साथ ही, यामाहा एनमैक्स स्कूटर में भी वही 155 सीसी इंजन लगा है जो भारत में उपलब्ध यामाहा एरोक्स में लगा है।
विज्ञापन

4 of 4
Suzuki Access 125 Scooter - फोटो : Suzuki Motorcycle
सुजुकी
Suzuki (सुजुकी) अपडेटेड Access 125 (एक्सेस 125) को प्रदर्शित कर सकती है। जो 125 सीसी सेगमेंट में भारत के सबसे लोकप्रिय स्कूटरों में से एक है। Suzuki Access 125 (सुजुकी एक्सेस 125) स्कूटर के अपडेटेड वर्जन को कुछ महीने पहले भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। यह अपडेटेड स्टाइलिंग, नए फीचर्स और नए वेरिएंट के साथ आ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें