होंडा मोटरसाइकिल इंडिया ने भारत में अपनी नई 100cc बाइक Honda Shine 100 DX को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को शाइन 100 के मुकाबले कई नए फीचर्स और अलग डिजाइन अपील दिया गया है। इंडियन मार्केट में इसका सीधा मुकाबला हीरो स्प्लेंडर के साथ होने वाला है। आइए इस बाइक की खूबियों के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Honda Shine 100 DX
- फोटो : Honda Motorcycle India
स्टाइलिश है डिजाइन
ग्राहकों को आकर्षित करने लिए होंडा ने Shine 100 DX का लुक स्टाइलिश रखा है। यह बाइक थोड़ी मॉडर्न अपील के साथ आती है। इसमें क्रोम एक्सेंट वाला हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक और ग्रैब रेल और एक वाइड सिंगल-पीस सीट मिलता है। कंपनी ने बाइक को आकर्षक बनाने के लिए मॉडर्न कलर टोन और ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है। कंपनी इसे चार कलर- ब्लैक, ग्रे, ब्लू और रेड में शोरूम पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
3 of 6
डिजिटल एलसीडी स्क्रीन
- फोटो : Honda Motorcycle
फीचर्स भी हैं शानदार
Honda Shine 100 DX में पूरी तरह से डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके डिस्प्ले में रियल-टाइम माइलेज, डिजिटल क्लॉक, डिस्टेंस टू एम्प्टी और गियर पोजिशन इंडिकेटर जैसी जानकारियां मिलती हैं। बाइक में साइड स्टैंड कट ऑफ फीचर भी दिया गया है, जो आजकल की बाइक्स में स्टैंडर्ड फीचर है। इस बाइक में अब 10 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जो शाइन 100 से 1 लीटर ज्यादा है।
4 of 6
हार्डवेयर और सस्पेंशन
- फोटो : Honda Motorcycle
हार्डवेयर और सस्पेंशन
बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में 5-स्टेप एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक कॉम्बी ब्रेक सिस्टम के साथ दिए गए हैं। Shine 100 DX 17-इंच के अलॉय व्हील्स के साथ आती है।
विज्ञापन
5 of 6
इंजन और परफॉर्मेंस
- फोटो : Honda Motorcycle
इंजन और परफॉर्मेंस
Honda Shine 100 DX में 98.98cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 7hp की पावर और 8.04Nmका टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स है और सेल्फ व किक स्टार्ट दोनों का विकल्प दिया गया है। Shine 100 DX में ग्राहकों को 55-60 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज मिल सकता है।
इनसे होगा मुकाबला
होंडा ने Shine 100 DX को स्प्लेंडर से सीधी टक्कर लेने के लिए उतारा गया है। वहीं, ये बाइक Hero HF Deluxe, Bajaj CT100X और TVS Sport 110 से भी मुकाबला करेगी।