पिछले 11 महीनों में पहली बार अक्टूबर में 285,027 लाख पैसेंजर व्हीकल्स यूनिट्स की बिक्री हुई है। ऑटोमोबाइल सेक्टर के संगठन सियाम का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले यह बढ़ोतरी 0.28 फीसदी ज्यादा है। इस वजह के पीछे मुख्य फेस्टिव सीजन में छूट को माना जा रहा है। लेकिन अभी डिस्काउंट खत्म नहीं हुए हैं। होंडा अपनी कारों पर पांच लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है...
विज्ञापन
CRV पर पांच लाख रुपये तक की छूट
2 of 7
Honda CRV
- फोटो : Social Media
होंडा अपनी एसयूवी सेगमेंट की गाड़ी सीआर-वी पर पांच लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। होंडा की इस कार के पेट्रोल और डीजल दोनों पर डिस्काउंट मिल रहा है। डीजल ऑल व्हील ड्राइव पर पांच लाख रुपये डिस्काउंट और डीजल टू व्हील ड्राइव पर चार लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।
विज्ञापन
Honda Civic- 2.5 लाख रुपये तक
3 of 7
honda civic 2019 launch-1 (1)
वहीं कंपनी इसी साल मार्च में लॉन्च हुई होंडा सिविक के डीजल वेरियंट पर ढाई लाख रुपये और पेट्रोल वेरियंट पर दो लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। सिविक पेट्रोल के शुरुआती वर्जन पर दो लाख और टॉप वेरियंट पर एक लाख रुपये तक के फायदे दे रही है। इस लग्जरी सेडान कार की कीमत 17.94 लाख रुपये से 22.35 लाख रुपये तक है।
Honda BR-V – 1.1 लाख रुपये तक
4 of 7
Honda Br-V
- फोटो : File
होंडा BR-V पर 1,10,000 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स भी ऑफर कर रही है। इसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल है। बीआर-वी में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, और इसके पेट्रोल वेरियंट में सीवीटी ऑप्शन आता है।
विज्ञापन
Honda City- 70 हजार रुपये तक
5 of 7
सांकेतिक
- फोटो : Team-BHP
होंडा अपने पॉपुलर सेडान कार सिटी पर कंपनी शानदार डिस्काउंट दे रही है। सिटी पर कंपनी 70 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। वहीं कंपनी जल्द ही सिटी को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च करने वाली है। जिसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी उस पर कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं करेगी।
विज्ञापन
Honda Jazz और Honda WR-V – 55 हजार रुपये तक छूट
6 of 7
2019 Honda Jazz new facelift-2
होंडा अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी WR-V पर भी 50 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। WR-V का मुकाबला ह्यूंदै आई20 एक्टिव जैसी कारों से है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। वहीं होंडा जैज प्रीमिंयम हैचबैक पर कंपनी 55 हजार की रुपये तक का डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही है। यह ऑफर पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट पर लागू है।
होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेड़ान कार अमेज पर भी कंपनी शानदार छूट दे रही है। अमेज पर कंपनी 47 हजार रुपये तक की फायदे दे रही है। इसमें पांच साल की अतिरिक्त वारंटी भी फ्री और एक्सचेंज बोनस भी है। अमेज में 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। पेट्रोल इंजन 90 बीएचपी और डीजल इंजन 100 बीएचपी की पावर देता है। दोनों कारें पेट्रोल और डीजल मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरियंट में मिलती हैं।