जल्द लॉन्च हो सकती है होंडा की क्रॉसरोवर WRV, जानिए कीमत और खासियत के बारे में
Fri, 18 Nov 2016 06:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
- फोटो : Getty Images
दिग्गज ऑटोमबाइल कंपनी होन्डा जल्द ही एक और क्रॉसरोवर मार्केट में उतारने जा रही है। हाल ही में होंडा ने BRV लॉन्च की थी।
- फोटो : getty
खबरों की मानें तो होंडा की क्रॉसरोवर WRV को 2017 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है।
- फोटो : getty
यह कार डीजल और पेट्रोल दोनों ही वेरिएंट्स में लॉन्च होगी।
- फोटो : getty
क्रॉसरोवर WRV को होन्डा की जैज की तर्ज पर बनाया गया है। इसके पेट्रोल वेरिएंट्स में1200cc का इंजन होगा और डीजल में 1500cc का इंजन।
- फोटो : getty
अगर कीमत की बात करें तो इस कार की शुरुआती कीमत 7 से 10 लाख रुपए हो सकती है।
- फोटो : getty
माइलेज की बात करें तो डीजल वेरिएंट्स में 26kmpl का माइलेज और पेट्रोल वेरिएंट्स में 16-19kmpl का माइलेज होगा होंडा की इस नई कार में।
- फोटो : getty
इस कार पर तीन साल की वारंटी होगी, एक खास बात यह है कि वारंटी के लिए कार का मीटर नहीं देखा जाएगा। अर्थात अनलिमिटेड चली हुई कार पर भी तीन साल तक वारंटी मान्य होगी।
देखें कार की और खासियत