फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुप्रतीक्षित नई ’इंडियन स्प्रिंगफील्ड’ भारत में लांच, जानिए क्या है खास

Thu, 17 Nov 2016 08:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
ऑफ-रोड और ऑल-टैरेन वाहनों के कारोबार में विश्व लीडर पोलारिस इंडस्ट्रीज इंक की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी पोलारिस इंडिया प्रा. लि. ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित व मशहूर मॉडल नवीन ’इंडियन स्प्रिंगफील्ड’ को भारत में पेश किया। इस मॉडल का नाम इंडियन मोटरसाइकिल के जन्मस्थान के नाम पर रखा गया है। विशुद्ध राइडिंग अनुभव के लिए डिजाइन की गई ’इंडियन स्प्रिंगफील्ड’ ब्रांड के पोर्टफोलियो में एक भावपूर्ण व बहुमुखी नया मॉडल है।
विज्ञापन

क्लासिक स्टाइलिंग एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी का सम्मिश्रण

2 of 9
यह मोटरसाइकिल वास्तविक, खालिस अमेरिकी कारीगरी, बेहतरीन परिष्कार से युक्त है तथा खुली सड़क पर बिना ध्यान भटकाए टूरिंग के लिए सबसे उपयुक्त है।

नई ’इंडियन स्प्रिंगफील्ड’ के लांच पर मच्चस और पोलारिस इंडिया के सीईओ व निदेशक श्री पंकज दूबे ने कहा, ’’इंडियन स्प्रिंगफील्ड हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की सर्वश्रेष्ठ मोटरसाइकिलों में से एक है जो क्लासिक स्टाइलिंग एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी के सम्मिश्रण के जरिए टूरिंग कम्फर्ट व अर्बन वर्सेटिलिटी का सर्वोत्तम संयोजन प्रस्तुत करती है।आईकॉनिक ’इंडियन स्प्रिंगफील्ड’ का लांच हमारी रणनीति का हिस्सा है कि ऐसे उत्पाद लांच किए जाएं जो इंडियन मोटरसाइकिल को भारत में प्रगति के नए स्तर पर ले जाएं।"
विज्ञापन

भारत में प्रगति के नए स्तर पर

3 of 9
"नई ’इंडियन स्प्रिंगफील्ड’ को हमारी लाइन-अप में किसी खाली जगह को भरने के लिए डिजाइन नहीं किया गया था बल्कि इसे उन राइडरों के दिलों के खालीपन को भरने के लिए डिजाइन किया गया था जो इंडियन मोटरसाइकिल की समृद्ध विरासत व उम्दा कारीगरी के कद्रदान हैं तथा विशुद्ध टूरिंग बाइक व स्लीक अर्बन क्रूजर, दोनों की ख्वाहिश रखते हैं। बेशक, अनुभवी राइडर अपनी लंबी सड़क यात्राओं में ’इंडियन स्प्रिंगफील्ड’ को अपना सबसे अच्छा साथी पाएंगे।’’

बाइक आधुनिक टेक्नोलॉजी का संयोजन पेश करती है

4 of 9
इंडियन मोटरसाइकिल की विख्यात विरासत से प्रेरित ’इंडियन स्प्रिंगफील्ड’ क्लासिक स्टाइलिंग व नितांत आधुनिक टेक्नोलॉजी का संयोजन पेश करती है जिससे बाइकिंग के कद्रदानों को टूरिंग कम्फर्ट व अर्बन वर्सेटिलिटी दोनों हासिल होते हैं। क्विक-रिलीज विंडशील्ड व सैडलबैग्स को निकाल कर ’इंडियन स्प्रिंगफील्ड’ को तत्काल एक क्रूजर में बदला जा सकता है या फिर असली इंडियन मोटरसाइकिल ऐक्सैसरीज के संग इसे एक हाई-कैपिसिटी टूरिंग मॉडल में परिवर्तित किया जा सकताहै।

इंडियन मोटरसाइकिल को जिस स्टाईल व लक्जरी के लिए जाना जाता है उसे बरकरार रखते हुए ’इंडियन स्प्रिंगफील्ड’ बैगर व टूरिंग कैटेगरी में अपनी खास पहचान कायम कर रही है। 
विज्ञापन

’इंडियन स्प्रिंगफील्ड’ में क्विक-रिलीज विंडशील्ड लगी है

5 of 9
आइकॉनिक इंडियन चीफ परिवार से ताल्लुक रखने वाली बहुमुखी ’इंडियन स्प्रिंगफील्ड’ हार्ड बैगर को एक विशिष्ट नए ट्रंक-कम्पैटिबल चेसिस के साथ विकसित किया गया है ताकि भार वहन की क्षमता बढ़ाई जा सके तथा हैंडलिंग कौशल से समझौता किए बगैर आला दर्जे का टूरिंग अनुभव मिले।

सड़क का अबाधित नजारा देखने के लिए डिजाइन की गई ’इंडियन स्प्रिंगफील्ड’ में क्विक-रिलीज विंडशील्ड लगी है जो राइडर व पैसेंजर की सुविधा के लिए बड़ा एयर-पॉकेट बना देती है। 
विज्ञापन

शक्तिशाली हैडलाइट व डुअल ड्राइविंग लाइटें भी हैं

6 of 9
अन्य कम्फर्ट फीचर जैसे रिमोट लॉकिंग हार्ड बैग व ऐडजस्टेबल पैसेंजर फ्लोरबोर्ड इसमें बतौर स्टैंडर्ड फीचर शामिल हैं साथ में रियल लैदर सीटिंग, हाई रिजोल्यूशन ऐंटी-लॉक ब्रेक्स, टायर प्रैशर मॉनिटरिंग, इलेक्ट्रॉनिक क्रूज कंट्रोल तथा शक्तिशाली हैडलाइट व डुअल ड्राइविंग लाइटें भी हैं। स्टैंडर्ड फ्रंट और रियर हाईवे बार ऐक्सैसरीज लगाने की सुविधा देते हैं तथा टिप-ओवर से जरूरी सुरक्षा भी देते हैं।
विज्ञापन

किसी भी रास्ते पर रफ्तार भर सकती है

7 of 9
चमकीले क्त्रसेम फोर्क, हैडलाइट हाउसिंग, फेंडर ट्रिम, इंजन कवर, ऐक्जहॉस्ट व हैंडलबार साथ में इंटरनल वायरिंग राइड के संग चमक भी लाते हैं। हाई परफॉरमेंस थंडर स्ट्रोक 111 इंजन से ताकत हासिल करने वाली ’इंडियन स्प्रिंगफील्ड’ 2600 आरपीएम पर 138.9 एनएम का टॉर्क पैदा करती है जिसके बल पर किसी भी मौसम में यह किसी भी रास्ते पर रफ्तार भर सकती है।

इसका खास चेसिस विविध किस्म का भार उठाने के लिए डिजाइन किया गया है, इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क तथा एक एयर ऐडजस्टेबल रियर सिंगल शॉक (11.4 से.मी) लगाए गए हैं जिनकी मदद से 630 कि.ग्रा. (मोटरसाइकिल, सवार व सामान का समग्र भार) तक का वजन होते हुए भी स्टाईल के साथ सफर किया जा सकता है। 

यह मोटरसाइकिल फीचरों से भरपूर है

8 of 9
इसके स्टैंडर्ड फीचरों में शामिल हैं: एबीएस, इंटिग्रेटिड एयर-बॉक्स के साथ कास्ट ऐल्युमीनियम फ्रेम, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट व रियर हाइवे बार (लोअर वैदर प्रोटेक्शन के मुताबिक); इंडियन स्क्त्रिस्प्ट टैंक गेज, कीलैस स्टार्ट, क्विक रिलीज विंडशील्ड, क्विक रिलीज हार्ड सैडलबैग, टायर प्रैशर मॉनिटरिंग, ऐडजस्टेबल पैसेंजर फ्लोरबोर्ड। 
विज्ञापन

जो अन्य इलेक्ट्रॉनिक फीचर शामिल किए गए हैं वे हैं

9 of 9
जो अन्य इलेक्ट्रॉनिक फीचर शामिल किए गए हैं वे हैं:
टैंक माउंटेड इलेक्ट्रॉनिक स्पीडोमीटर (ओडोमीटर के साथ), डुअल ट्रिपमीटर, डिजिटल टेकोमीटर, ऐम्बियेंट एयर टैम्परेचर, फ्यूल रेंज, ऐवरेज फ्यूल इकॉनॉमी, बैटरी वोल्टेज, गियर पोजिशन डिस्प्ले, रियल टाइम क्लॉक, व्हीकल ट्रबल कोड रीड-आउट, हीटेड ग्रिप लैवल (अगर हीटेड ग्रिप्स इंस्टॉल की हों), लो इंजन ऑयल प्रैशर, 9 एलईडी टैलटेल इंडिकेटर: हाई बीम, चेसिस फॉल्ट, टर्न सिग्नल (अलग-अलग), एबीएस, न्यूट्रल, टीपीएमएस, चैक इंजन, साइड स्टैंड, टैंक माउंटेड इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल गेज (लो फ्यूल एलईडी इंडिकेटर के साथ)।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें