2025 Honda CB650R E-Clutch
- फोटो : HMSI
क्या है होंडा की ई-क्लच टेक्नोलॉजी?
होंडा की ई-क्लच टेक्नोलॉजी दुनिया की पहली ऐसी तकनीक है, जिसे नवंबर 2023 में पहली बार पेश किया गया था। यह सिस्टम राइडर को क्लच लीवर इस्तेमाल किए बिना ही स्मूद गियर शिफ्टिंग करने देता है। इसका मतलब ये है कि बाइक को स्टार्ट, स्टॉप और गियर बदलने के लिए अब क्लच दबाने की जरूरत नहीं होती। यह सब कुछ बाइक खुद से, ऑटोमैटिक तरीके से कर लेती है।
हालांकि, बाइक में क्लच लीवर और गियर शिफ्टर अब भी मौजूद हैं, ताकि राइडर चाहें तो मैनुअल कंट्रोल भी ले सकें। यह टेक्नोलॉजी एक तरह से क्विक-शिफ्टर, ट्रेडिशनल क्लच और होंडा की ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) का मिला-जुला रूप है, जो बहुत ही स्मूद राइडिंग अनुभव देता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ई-क्लच सिस्टम बाइक में लगभग 2.8 किलो अतिरिक्त वजन जोड़ता है।
यह भी पढ़ें - India-UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक समझौता, क्या JLR भारत में फिर से उत्पादन की बनाएगी योजना