फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महीने अक्तूबर में लॉन्च हो रही हैं एक से बढ़ कर धांसू बाइक्स, डिटेल्स जानकर आप भी हो जाएंगे खुश!

Tue, 06 Oct 2020 04:49 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
auto expo 2020 - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और ऑटो सेक्टर को इससे बहुत उम्मीदें हैं। पिछले महीने सितंबर में पितृपक्ष की खत्म होने के बाद एक से बढ़ कर एक बाइक्स लॉन्च हुईं। वहीं ये सिलसिला अक्टूबर में भी जारी रहेगा, जिसकी शुरुआत पिछले महीने के आखिर में लॉन्च हुई Honda H’ness CB350 से हो चुकी है। जानते हैं इस महीने लॉन्च होने वाली दोपहिया वाहनों के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 8
Royal Enfield Meteor 350 Fireball - फोटो : for Reference Only

Royal Enfield Meteor 350

शुरुआत करते हैं सबसे पहले रॉयल एनफील्ड की Meteor के बारे में, जिसका काफी समय से इंतजार है। पिछले महीने लॉन्च होने वाली थी, लेकिन अचानक लॉन्चिंग टाल दी गई। Meteor 350 में एक नया 350cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इंजन 20.2 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन के डिटेल्स बताने वाने लीक हुए दस्तावेज में दावा किया गया है कि नई बाइक एक लॉन्ग स्ट्रोक वाले इंजन का उपयोग करेगी जो कम आरपीएम पर ज्यादा टॉर्क पैदा करेगी। लीक हुए दस्तावेज में यह भी दावा किया गया है कि गियरबॉक्स स्मूद होगा और इसमें हल्का क्लच होगा। इसे तीन वैरिएंट Fireball, Stellar, और Supernova ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.6 लाख रुपये रखी जा सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 8
Suzuki Bikes india - फोटो : for Reference Only

Suzuki Ride Connect

इस साल ऑटो एक्सपो में सुजुकी की स्टॉल पर देखने के लिए कुछ खास नहीं था। लेकिन लगता है अक्तूबर में कुछ खास होने वाला है। सात अक्तूबर को कंपनी कुछ बड़ा करने वाली है। हाल ही में सुजुकी की तरफ से जारी इनविटेशंस में टैगलाइन दी गई है ‘Introducing A Superior Way To Ride’। अनुमान लगाया जा रहा है कि हाल ही में सुजुकी ने Suzuki Ride Connect के नाम से पेटेंट कराया है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल कंसोल दिया जा सकता है। Access 125 को छोड़ कर बाकी पूरे लाइनअप में यह फीचर देखने को मिलेगा।      

4 of 8
BMW G310 GS - फोटो : for Reference Only

BMW G310 Twins

BMW G 310 R और G310 GS एडवेंचर टूरर बाइक में बीएस6 Apache RR 310's 312.2 सीसी लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलंडर इंजन मिलेगा, जो 34 बीएचपी की पावर और 27.3 एनएम का टॉर्क देगा। इनकी कीमत तीन लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है। G310 GS एडवेंचर टूरर बाइक में बीएस6 कम्प्लायंट 313 सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलेगा, इस बाइक को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सेमी-फेयर्ड डिजाइन वाली यह बाइक अप-स्वेप्ट एग्जॉस्ट, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अलॉय व्हील्स के साथ आएगी। 50 हजार रुपये में इन्हें बुक करवाया जा सकता है।
 
विज्ञापन

5 of 8
Suzuki V-Strom 650XT - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

Suzuki V-Strom 650XT

ऑटो एक्सपो 2020 में इसे पेश किया गया था। सुजुकी इंडिया की वेबसाइट पर ‘कमिंग सून’ के नाम से यह लिस्टेड है। लेकिन लगता है कि इंतजार खत्म होने वाला है। इसे इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। वहीं बीएस6 में अपग्रेड होने से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। बीएस4 बाइक में 4-स्ट्रोक, लिक्विड-कूल्ड 649सीसी वाला 90-डिग्री वी-ट्विन इंजन मिलता था जो 70 बीएचपी की पावर और 66 एनएम का टॉर्क जनरेट करता था। वहीं पुरानी बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 6.6 लाख रुपये के आसपास थी।
 
विज्ञापन

6 of 8
Honda CBR1000RR-R Fireblade EICMA 2019 - फोटो : AmarUjala (for reference Only)

Honda CBR1000RR-R Fireblade

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपनी 2020 Honda CBR1000RR-R Fireblade और Fireblade SP की भारत में बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। 2020 CBR1000RR-R के स्टैंडर्ड और SP मॉडल में पावर के लिए 1000 सीसी का 4-सिलिंडर वाला, लिक्विड कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 16 वाल्व, DOHC इनलाइन-4 BS6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 14,500 आरपीएम पर 160kw की मैक्सिमम पावर और 12,500 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है।
 
विज्ञापन

7 of 8
Okinawa Oki100 - फोटो : Team-BHP

Okinawa Oki100

ओकिनावा ने अपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक का प्रोटोटाइप ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया था। वहीं इसका प्रोडक्शन मॉडल इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। ओकी100 एक मिनी नेक्ड रोडस्टर बाइक होगी, जिसमें ओवल शेप्ड हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक, मिनिमल साइड पैनल्स और खड़े हुए हैंडलबार मिलेंगे। इसमें लीथियम आयन बैटरी पैक के साथ 2.5 kW मोटर मिलेगी, जो स्कूटर को 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार देगी। वहीं इस इलेक्ट्रिक वाहन की रेंज फुल चार्जिंग में 150 किमी तक होगी। इस बाइक का मुकाबला Revolt RV400 से होगा।        
 
विज्ञापन

8 of 8
One Electric Kridn - फोटो : One Electric

One Electric Kridn

देश की स्वदेशी कंपनी वन इलेक्ट्रिक ने एलान किया है कि वह भारत की सड़कों पर जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Kridn लॉन्च करेगी। कंपनी का कहना है कि Kridn की डिलीवरी अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। बंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर और हैदराबाद में ही केवल बुकिंग रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। यह नाम संस्कृत के शब्द 'क्रीड़न' से प्रेरित है। वहीं इस बाइक को देश की सबसे तेज दौड़ने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कहा जा रहा है। Kridn में 3 kWh लीथियम बैटरी और 5.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी। यह मोटर 165 एनएम का टॉर्क देगी। वहीं रेंज की बात करें, तो इको मोड में यह 110 किमी की दूरी तय करेगी, वहीं नॉर्मल मोड में यह रेंज घट कर 80 किमी की रह जाएगी। बैटरी का चार्जिंग टाइम 4 से 5 घंटे है। वहीं इस बाइक की टॉप स्पीड 95 किमी प्रति घंटा तक होगी। One Electric Kridn की एक्स-शोरूम कीमत 1.29 लाख रुपये रखी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें