फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Elevate: लॉन्चिंग से पहले बढ़ गई होंडा एलिवेट की वेटिंग पीरियड, जानें टेस्ट ड्राइव और बुकिंग डिटेल्स

Fri, 28 Jul 2023 06:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) भारतीय बाजार के लिए अपनी पहली एसयूवी Elevate (एलिवेट) पर बड़ा दांव लगा रही है। मिड-साइज सेगमेंट में उतारी जा रही एलिवेट का लक्ष्य ह्यूंदै क्रेटा के दबदबे को चुनौती देना और किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन ताइगुन जैसी अन्य एसयूवी के साथ प्रतिस्पर्धा करना है। नई होंडा एलिवेट के लिए डीलरशिप डिस्पैच अगस्त के मध्य में शुरू होने वाला है, और टेस्ट ड्राइव उसी समय के आसपास उपलब्ध होगी। एसयूवी की कीमतें सितंबर 2023 के पहले हफ्ते में सामने आएंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
बुकिंग और वेटिंग पीरियड
होंडा एलिवेट एसयूवी ने जून में अपनी आधिकारिक तौर पर पेश किया गया था। कार निर्माता 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ एलिवेट एसयूवी की बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, एलिवेट एसयूवी ने बुकिंग के मामले में पहले ही अच्छी संख्या हासिल कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि लॉन्चिंग के बाद नई होंडा एसयूवी को घर ले जाने के लिए ग्राहकों को चार महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
इंजन पावर और गियरबॉक्स
Honda Elevate में 1.5-लीटर DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन Honda City सेडान में भी इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 121 PS का पावर और 145.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और एक एडवांस्ड सीवीटी गियरबॉक्स का भी ऑप्शन मिलता है। होंडा सिटी सेडान को एक हाइब्रिड वैरिएंट भी मिलता है, जो बाद में एलिवेट में भी दिया जा सकता है। 

4 of 6
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
माइलेज
होंडा एलिवेट के पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट का माइलेज 15.31 किमी प्रति लीटर और इसके पेट्रोल सीवीटी वर्जन का माइलेज 16.92 किमी प्रति लीटर होने का दावा किया गया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये एआरएआई-प्रमाणित माइलेज आंकड़े हैं और रियल-वर्ल्ड माइलेज ड्राइविंग स्थितियों के आधार पर अलग-अलग होगी।
 
पावरट्रेन एआरएआई माइलेज
Petrol MT 15.31 किमी प्रति लीटर
Petrol CVT 16.92 किमी प्रति लीटर
विज्ञापन

5 of 6
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
फीचर्स
होंडा एलिवेट में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का एचडी कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम को वायरलेस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन टेक्नोलॉजी मिलती है। एसयूवी को होंडा कनेक्ट भी मिलता है जो कई कनेक्टेड फीचर्स के साथ आता है। इनमें जियो-फेंसिंग, इमरजेंसी असिस्टेंस जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

सेफ्टी फीचर्स
वाहन निर्माता का दावा है कि होंडा सेंसिंग टेक्नोलॉजी सूट एलेवेट एसयूवी की सुरक्षा को अगले स्तर पर ले जाती है। इस सेफ्टी सॉफ्टवेयर सूट में टक्कर कम करने वाली ब्रेकिंग, लेन कीपिंग असिस्टेंस समेत कई अन्य टेक्नोलॉजी मिलती है। कंपनी का दावा है कि कार में पेडेस्ट्रियन इंजरी मिटिगेशन सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
साइज
होंडा एलिवेट की लंबाई 4,312 मिमी, चौड़ाई 1,790 मिमी और ऊंचाई 1,650 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,650 मिमी का है। इसमें 220 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसमें 458 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। होंडा साइज के इन आंकड़ों के साथ दावा करती है कि एसयूवी केबिन के अंदर पर्याप्त जगह और आराम देती है और सड़क पर इसकी दमदार मौजूदगी है। 

मुकाबला
लॉन्च होने पर Honda Elevate SUV का भारतीय बाजार में मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun और MG Astor जैसी कारों से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें