फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda City Hybrid: 26.5 Kmph का माइलेज देने वाली होंडा की ये कार तीन लाख रुपये हुई सस्ती, इस राज्य में है ऑफर

Mon, 04 Jul 2022 12:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार ग्रीन (हरित) या इको फ्रेंडली (पर्यावरण के अनुकूल) वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है। सिर्फ केंद्र सरकार ही नहीं, राज्य सरकारों ने भी पर्यावरण के अनुकूल कारों या बाइक की बिक्री बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
1 of 8
Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda
भारत सरकार ग्रीन (हरित) या इको फ्रेंडली (पर्यावरण के अनुकूल) वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है। सिर्फ केंद्र सरकार ही नहीं, राज्य सरकारों ने भी पर्यावरण के अनुकूल कारों या बाइक की बिक्री बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। कई राज्य सरकारों ने मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए वाहन निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए कई योजनाओं और टैक्स बेनिफिट्स का भी एलान किया है। 
विज्ञापन

2 of 8
Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda
इसमें शामिल होने वाली सबसे नई हरियाणा सरकार है जिसने अपनी 2022 इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मंजूरी दी है। नीति छोटे, मध्यम और बड़े पैमाने के इलेक्ट्रिक वाहन कंपोनेंट निर्माताओं और ओईएम के लिए प्रोत्साहन देती है। इसके साथ ही खरीदारों को नए ईवी की खरीद पर बेनिफिट्स मिलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 8
Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda
पहले 10 वर्षों के लिए, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता अपने SGST (राज्य वस्तु एवं सेवा कर) का 50 प्रतिशत लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा, निर्माता राज्य के भीतर ईवी डिस्पोज करने की सुविधाओं की स्थापना के लिए 1 करोड़ रुपये तक की इंसेंटिव (प्रोत्साहन) राशि का भी लाभ उठा सकते हैं। ईवी खरीदारों को फ्लैट छूट मिलेगी। 

4 of 8
Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda
हरियाणा में ईवी पर छूट
हरियाणा के स्थानीय ग्राहक 15 लाख रुपये से 40 लाख रुपये तक की कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर 15 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। ग्राहक अधिकतम 6 लाख रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। 40 लाख रुपये से 70 लाख रुपये के बीच तक की ईवी के लिए ग्राहक 15 प्रतिशत छूट - 10 लाख रुपये तक की छूट हासिल कर सकते हैं। प्रोत्साहन योजना में हाइब्रिड वाहन भी शामिल हैं। 40 लाख रुपये से कम कीमत वाली हाइब्रिड कारों पर फ्लैट 15 प्रतिशत की छूट या अधिकतम 3 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। 
विज्ञापन

5 of 8
Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda
होंडा सिटी हाइब्रिड पर छूट
इस पॉलिसी की बदौलत ग्राहक अब नई Honda City Hybrid (होंडा सिटी हाइब्रिड) कार पर 3 लाख रुपये तक का सीधा डिस्काउंट पा सकते हैं। नई Honda City e:HEV (होंडा सिटी ई: एचईवी) की एक्स-शोरूम कीमत 19.53 लाख रुपये है। 15 प्रतिशत की फ्लैट छूट से इसकी कीमत 2.9 लाख रुपये कम हो जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 8
Honda City Hybrid 2022 - फोटो : Honda
इंजन, माइलेज और स्पीड
नई Honda City e: HEV में एक एटकिंसन साइकिल 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं।  यह कार प्योर इलेक्ट्रिक मोड पर चलने में सक्षम है, और इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) के साथ भी चलाई जा सकती है। नई सिटी ई: एचईवी 26.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। साथ ही कार की टॉप स्पीड 176 किमी प्रति घंटा है। 
विज्ञापन

7 of 8
Honda City Hybrid - फोटो : Honda
सिटी हाइब्रिड का 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन 126 PS का पावर और 253 Nm का टार्क संयुक्त रूप से जेनरेट करता है। बैटरी को चार्ज करने के लिए इंजन जनरेटर के रूप में काम करता है। जबकि यह प्योर ईवी मोड या आईसीई मोड पर भी चल सकता है, जिसे कंप्यूटर ऑटोमैटिक रूप से स्विच करता है। यह हाइब्रिड सेडान सिंगल, फिक्स्ड-गियर रेशियो और तीन ड्राइव मोड - इंजन, ईवी और हाइब्रिड के साथ उपलब्ध है।
विज्ञापन

8 of 8
Honda City Hybrid - फोटो : Honda
शानदार फीचर्स
2022 Honda City Hybrid सेडान में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। कार की केबिन में 8-स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इसके साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 8.0-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक स्मार्ट की सिस्टम, अमेजन इको और गूगल असिस्टेंट के साथ लेटेस्ट होंडा कनेक्ट एप मिलता है, जो चुनिंदा स्मार्टवॉच मॉडल पर वॉयस कमांड फंक्शन के साथ स्मार्टवॉच को सपोर्ट करता है। ड्राइवर डिस्प्ले पूरी तरह से डिजिटल है और इसमें ऑटो लॉक फंक्शन भी मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें