फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda City Apex Edition: होंडा सिटी एपेक्स लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया

Sat, 01 Feb 2025 04:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने अपनी रेंज में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान को प्रीमियम टच देते हुए नया City Apex Limited Edition (सिटी एपेक्स लिमिटेड एडिशन) लॉन्च किया है।
विज्ञापन
1 of 5
Honda City Apex Edition - फोटो : Honda Cars India
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने अपनी रेंज में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान को प्रीमियम टच देते हुए नया City Apex Limited Edition (सिटी एपेक्स लिमिटेड एडिशन) लॉन्च किया है। नए Honda City Apex Edition (होंडा सिटी एपेक्स एडिशन) की शुरुआती कीमत मिड-वी ट्रिम के लिए 13 लाख रुपये से ज्यादा रखी गई है। जो टॉप-स्पेक VX ट्रिम के लिए 16 लाख रुपये से कम है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली है। नया एपेक्स एडिशन एक स्पेशल एक्सेसरी पैकेज के साथ मामूली अपग्रेड के साथ आता है। लिमिटेड एडिशन मॉडल स्टैंडर्ड वर्जन से 25,000 रुपये महंगा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Honda City Apex Edition - फोटो : Honda Cars India
Honda City Apex Edition: क्या नया है?
नया होंडा सिटी एपेक्स एडिशन पिछले साल आए एलिवेट एपेक्स एडिशन में शामिल हो गया है। इस स्पेशल एडिशन सेडान में कई खास बातें हैं। जिसमें फ्रंट फेंडर और बूट लिड पर 'एपेक्स एडिशन' बैजिंग और एम्बलेम शामिल हैं। एपेक्स ब्रांडिंग के साथ बेज रंग में तैयार किए गए नए स्पेशल सीट कवर, प्रीमियम लेदरेट इंस्ट्रूमेंट पैनल और डोर पैडिंग, एक्सक्लूसिव एपेक्स एडिशन कुशन और बहुत कुछ शामिल हैं। सिटी एपेक्स एडिशन में सात रंगों तक की एम्बिएंट लाइटिंग भी दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
Honda City Apex Edition - फोटो : Honda Cars India
Honda City Apex Edition: इंजन पावर और माइलेज
मैकेनिकल तौर पर इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। और होंडा सिटी एपेक्स में कंपनी का आजमाया हुआ 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 119 bhp का पावर और 145 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जिसे 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप CVT ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है। यह सेडान मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 17.8 किमी प्रति घंटा और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 18.4 किमी प्रति घंटा की फ्यूल एफिशिएंसी (ईंधन दक्षता) का वादा करती है। माइलेज के सभी आंकड़े ARAI-प्रमाणित हैं।

4 of 5
Honda City Apex Edition - फोटो : Honda Cars India
Honda City Apex Edition: कैसे हैं फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, होंडा सिटी एपेक्स एडिशन में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लेन वॉच कैमरा और छह एयरबैग दिए गए हैं। वाहन निर्माता सिटी एपेक्स एडिशन में 506 लीटर का बूट स्पेस दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honda City Apex Edition - फोटो : Honda Cars India
कंपनी की उम्मीदें
नए सिटी एपेक्स एडिशन के बारे में बात करते हुए होंडा कार्स इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स के उपाध्यक्ष कुणाल बहल ने कहा, "होंडा सिटी भारत में एक बेहद सफल ब्रांड रहा है, जो ग्राहकों के बीच एक आकांक्षात्मक स्थिति का आनंद ले रहा है। यह लगातार होंडा कार्स इंडिया के लिए एक मजबूत व्यवसाय स्तंभ रहा है। होंडा सिटी के एपेक्स एडिशन की शुरुआत के साथ, हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को ज्यादा एडवांस्ड और प्रीमियम पैकेज पेश करना है। हमें विश्वास है कि ग्राहक इस नए संस्करण को पसंद करेंगे, और हम होंडा परिवार में और अधिक ग्राहकों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें