किआ सिरोस एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। वाहन निर्माता कंपनी किआ इंडिया ने नई किआ सिरोस को लॉन्च करते हुए मिड और कॉम्पैक्ट एसयूवी श्रेणियों के बीच एक नया एसयूवी सेगमेंट पेश किया है।
Kia Syros (किआ सिरोस) एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम रखी है। वाहन निर्माता कंपनी Kia India (किआ इंडिया) ने नई किआ सिरोस को लॉन्च करते हुए मिड और कॉम्पैक्ट एसयूवी श्रेणियों के बीच एक नया एसयूवी सेगमेंट पेश किया है। सिरोस एसयूवी को खरीदने वाले इच्छुक ग्राहक के लिए यह कार कंपनी की अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध है। जहां वे इसे व्यक्तिगत रूप से देख सकते हैं। किआ सिरोस की डिलीवरी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
2 of 8
Kia Syros SUV
- फोटो : Amar Sharma
कितने वेरिएंट्स में उपलब्ध
किआ सिरोस को चार वेरिएंट्स - HTK, HTK+, HTX और HTX+ में पेश किया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
Kia Syros SUV
- फोटो : Amar Sharma
इंजन पावर और गियरबॉक्स
किआ सिरोस को 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है। टर्बो पेट्रोल इंजन 118 बीएचपी और 172 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, डीजल इंजन 115 बीएचपी का पावर और 250 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। दोनों इंजन मानक के रूप में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आते हैं। टर्बो पेट्रोल में 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक यूनिट मिलती है। जबकि डीजल इंजन में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
4 of 8
Kia Syros SUV
- फोटो : Amar Sharma
कितना है माइलेज
मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेट्रोल इंजन की फ्यूल एफिशिएंसी (ईंधन दक्षता) 18.20 किमी प्रति लीटर है। यह DCT के साथ 17.68 किमी प्रति लीटर हो जाती है। डीजल इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 20.75 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 17.65 किमी प्रति लीटर की माइलेज का वादा करता है।
विज्ञापन
5 of 8
Kia Syros SUV
- फोटो : Amar Sharma
कैसा है इंटीरियर और फीचर्स
किआ ने साइरोस एसयूवी के केबिन में बिल्कुल नया लेआउट दिया है। इसमें 30 इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डुअल-स्क्रीन सेटअप है। जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। जो नए टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के ठीक पीछे ऑफ-सेंटर लोगो के साथ दिया गया है। एसयूवी की फीचर्स लिस्ट में पावर ड्राइवर सीट, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एसी कंट्रोल के लिए डेडिकेटेड स्क्रीन, हर्मन कार्डन साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 60:40 स्प्लिट सीट, एम्बिएंट लाइटिंग और बहुत कुछ शामिल हैं।
विज्ञापन
6 of 8
Kia Syros SUV
- फोटो : Amar Sharma
इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, आगे और पीछे दोनों पंक्तियों में वेंटिलेटेड सीटें, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग दूसरी पंक्ति की सीटें, वायरलेस चार्जर, ट्विन यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। पांच सीटों वाले लेआउट के साथ, एसयूवी का मकसद आरामदायक बैठने की जगह प्रदान करना है। एसयूवी में डुअल पैन पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है - जो भारतीय खरीदारों के बीच काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
7 of 8
Kia Syros SUV
- फोटो : Amar Sharma
कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के मामले में भी किआ ने साइरोस में कई फीचर्स दिए हैं। लेवल 2 ADAS 16 एडवांस्ड अडेप्टिव फीचर्स के साथ सूची में सबसे ऊपर है, जिसमें लेन कीप असिस्ट भी शामिल है। SUV में ब्रांड ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 360-डिग्री कैमरा, छह एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे कई अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं।
कलर ऑप्शंस
किआ सिरोस को आठ कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। जिसमें ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, स्पार्कलिंग सिल्वर, प्यूटर ऑलिव, इंटेंस रेड, फ्रॉस्ट ब्लू, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, इंपीरियल ब्लू और ग्रेविटी ग्रे जैसे रंग शामिल हैं।