फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Cars: होंडा भारत के 239 शहरों में करने जा रही है ये काम, आप भी इस तरह उठाएं फायदा

Tue, 20 Sep 2022 02:04 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके पास होंडा की कार है जिसकी सर्विस के अलावा आप रूटीन चैकअप या अन्य किसी परेशानी को ठीक करवाना चाहते हैं तो कंपनी आपको मौका दे रही है। कब और किस तरह आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
होंडा सर्विस सेंटर - फोटो : सोशल मीडिया
जापानी कार निर्माता देश में नया अभियान शुरू करने जा रही है। कंपनी की ओर से देश के 239 शहरों में सर्विस कैंप की शुरूआत 21 सितंबर से होगी जो 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान आप अपनी कार में किसी भी परेशानी को ठीक करवा सकते हैं।
विज्ञापन

सर्विस कैंप में होंगे ये काम

2 of 5
होंडा सर्विस सेंटर - फोटो : Honda
कंपनी की ओर से लगाए जाने वाले सर्विस कैंप में कार के एक्सटीरियर, इंटीरियर और एंटी रस्ट ट्रीटमेंट जैसे कामों पर अच्छी डील भी मिल सकती है। इसके अलावा कैंप में कार की सर्विस, बैटरी चैक-अप, इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच, सस्पेंशन की जांच सहित कई पार्ट्स की जांच की जाएगी। जांच करने के बाद कंपनी के टेक्नीशियन आपको कार की हेल्थ की पूरी डिटेल देंगे जिससे आपको भी ये समझने में आसानी होगी कि आने वाले समय में कार में किस तरह के काम की जरूरत होगी।
विज्ञापन

कंपनी के लिए ग्राहकों की संतुष्टि है जरूरी

3 of 5
होंडा कार्स इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी के सेल्स के वाइस प्रेजिडेंट कुणाल बहल ने कहा कि होंडा कार्स इंडिया अपने सभी ग्राहकों को हमेशा बेहतरीन सर्विस देने की कोशिश करती है। देश भर में शुरू हो रहे मेगा सर्विस कैंप के जरिए हमारी कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को इसका लाभ मिल पाए। कैंप के दौरान ग्राहकों को तय दाम में समय पर होने वाली मेंटिनेंस सर्विस मिलेगी जबकि रिपेयर सहित अन्य कामों पर ऑफर पेश किए जाएंगे।

कहां मिलेगी सुविधा

4 of 5
होंडा सर्विस सेंटर - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर के 239 शहरों में कंपनी की ओर से 21 सितंबर से 30 सितंबर के बीच मेगा सर्विस कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान कोई भी होंडा कार मालिक अपनी कार को कंपनी के सर्विस सेंटर पर ले जाकर सुविधा का लाभ उठा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में कंपनी के हैं इतने मॉडल्स 

5 of 5
होंडा की भारत में कारें - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कंपनी ने साल 1995 से शुरूआत की थी। तब से अब तक कई लाख भारतीय जापानी कंपनी की कारें खरीद चुके हैं। मौजूदा समय में होंडा जैज, अमेज, डब्ल्यूआर-वी, सिटी जैसे मॉडल्स को भारतीय बाजार में बेचती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें