होंडा कार्स और निसान मोटर जापान की शीर्ष तीन कार निर्माता कंपनियों में से हैं जो भारत में भी काम करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार निर्माता संभवतः अगले सप्ताह विलय का एलान कर सकते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जापानी वाहन निर्माता Honda Motor Co. (होंडा मोटर कंपनी) और Nissan Motor Corp. (निसान मोटर कॉर्पोरेशन) ने बुधवार को पुष्टि की है कि वे निकट सहयोग पर चर्चा कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने उन खबरों का खंडन किया कि उन्होंने विलय पर फैसला ले लिया है।
टोक्यो में निसान के शेयर की कीमत में लगभग 24 प्रतिशत की उछाल आई, क्योंकि अज्ञात स्रोतों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि यह होंडा के साथ विलय करके दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमेकिंग समूह बना सकता है। होंडा के शेयर की कीमत में 3 प्रतिशत तक की गिरावट आई। निसान गठबंधन के सदस्य Mitsubishi Motors Corp. (मित्सुबिशी मोटर्स कॉर्प) भी इस बातचीत का हिस्सा है।
निसान के शेयरों में कारोबार निलंबित कर दिया गया था, लेकिन बाद में दोनों कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से एक बयान जारी करने के बाद इसे फिर से शुरू कर दिया गया। बयान में कहा गया था कि वे "भविष्य के सहयोग के लिए विभिन्न संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं, लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया है।"
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Nissan Magnite 2024
- फोटो : Nissan
उद्योग जगत में उथल-पुथल
चीनी वाहन निर्माताओं की बढ़ती लोकप्रियता ने उद्योग जगत को ऐसे समय में झकझोर कर रख दिया है। जब निर्माता जीवाश्म ईंधन से चलने वाले वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, चीन की BYD (बीवाईडी), Great Wall (ग्रेट वॉल) और Nio (नियो) जैसी अपेक्षाकृत सस्ती ईवी चीन और अन्य जगहों पर अमेरिकी और जापानी कार कंपनियों के बाजार शेयरों को खा रही हैं।
जापानी वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में अपने बड़े प्रतिद्वंद्वियों से पीछे रह गई हैं। और अब वे लागत में कटौती करने और बीत गए समय की भरपाई करने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Honda Car
- फोटो : Honda
निसान, होंडा और मित्सुबिशी ने अगस्त में एलान किया था कि वे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी जैसे कंपोनेंट्स को साझा करेंगे। और ऑटोनॉमस ड्राइविंग के लिए संयुक्त रूप से रिसर्च सॉफ्टवेयर बनाएंगे। ताकि इलेक्ट्रिफिकेशन के इर्द-गिर्द केंद्रित ऑटो उद्योग में नाटकीय बदलावों के लिए बेहतर तरीके से अनुकूल हो सकें। जापान की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी होंडा और तीसरी सबसे बड़ी निसान के बीच एक प्रारंभिक समझौते की घोषणा मार्च में की गई थी।
तीनों वाहन निर्माताओं के बाजार पूंजीकरण के आधार पर विलय से लगभग 55 अरब डॉलर की बड़ी कंपनी बन सकती है।
4 of 6
Toyota Urban Cruiser Taisor Limited Edition
- फोटो : Toyota
एकजुट होने से छोटी जापानी वाहन निर्माताओं को जापान की बाजार अग्रणी Toyota Motor Corp. (टोयोटा मोटर कॉर्प) और जर्मनी की Volkswagen AG (फॉक्सवैगन एजी) के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपना पैमाना बढ़ाने में मदद मिलेगी। टोयोटा ने खुद जापान की Mazda Motor Corp. (माजदा मोटर कॉर्प) और Subaru Corp. (सुबारू कॉर्प) के साथ टेक्नोलॉजी साझेदारी की है।
विज्ञापन
5 of 6
Nissan Armada
- फोटो : Nissan
होंडा को निसान से क्या चाहिए?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऑटोफोरकास्ट सॉल्यूशंस के उपाध्यक्ष सैम फियोरानी ने कहा कि निसान के पास ट्रक-आधारित बॉडी-ऑन-फ्रेम बड़ी एसयूवी जैसे कि Armada (अर्माडा) और इनफिनिटी QX80 हैं, जो होंडा के पास नहीं हैं। जिनमें बड़ी टोइंग क्षमता और अच्छा ऑफ-रोड प्रदर्शन है।
उन्होंने कहा कि निसान के पास बैटरी और इलेक्ट्रिक वाहन, और गैस-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड पावरट्रेन बनाने का वर्षों का अनुभव है। जो होंडा को अपने खुद के ईवी और अगली पीढ़ी के हाइब्रिड विकसित करने में मदद कर सकता है।
डेट्रॉयट क्षेत्र के ऑटोमोटिव उद्योग विश्लेषक सैम अबुएलसैमिड ने कहा, "निसान के पास कुछ ऐसे उत्पाद सेगमेंट हैं, जिनमें होंडा फिलहाल काम नहीं करती है।" और विलय या साझेदारी से इसमें मदद मिल सकती है।
फियोरानी ने कहा कि निसान की इलेक्ट्रिक Leaf (लीफ) और Ariya (आरिया) की बिक्री अमेरिका में अच्छी नहीं रही, लेकिन वे सॉलिड वाहन हैं। उन्होंने कहा, "वे अपनी उपलब्धियों पर आराम नहीं कर रहे हैं, और वे इस तकनीक को विकसित कर रहे हैं।" "उनके पास नए उत्पाद आ रहे हैं जो होंडा को अपनी अगली पीढ़ी के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म प्रदान कर सकते हैं।"