फेस्टिव सीजन में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी शानदार बिक्री दर्ज की गई। अगर आप त्योहारी सीजन के बाद एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने नवंबर के महीने के लिए डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है। जापानी कार निर्माता अपने वाहनों पर 63,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रहा है। होंडा का ये डिस्काउंट ऑफर 30 नवंबर तक वैध रहेगा। होंडा के उत्पाद पोर्टफोलियो में इस समय सिटी, अमेज, डब्ल्यूआर-वी और जैज शामिल हैं। यहां हम आपको सितंबर में होंडा की इन सभी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
2020 Honda WR-V
- फोटो : Amar Ujala
Honda WR-V
Honda अपनी WR-V क्रॉसओवर एसयूवी पर सबसे ज्यादा बेनिफिट्स दे रही है। सितंबर के महीने में इस कार को खरीदने पर 30,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। ग्राहक चाहें तो नकद छूट की जगह 36,144 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को अपनी पुरानी कार को एक्सचेंज करने पर 7,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ 10,000 रुपये की छूट मिलेगी। कंपनी 5,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट छूट के तौर पर 5,000 रुपये का ऑफर दे रही है।
विज्ञापन
3 of 6
Honda City 2020
- फोटो : Honda
New Honda City (fifth-gen)
होंडा कार इंडिया अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान सिटी पर 60,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। कंपनी अपनी इस कार पर 30,000 रुपये तक की नकद छूट दे रही है। इसके साथ-साथ ग्राहक 5,000 रुपये के कॉर्पोरेट बेनिफ्ट्स का लाभ उठा सकते हैं। अपनी पुरानी कार को बदलने पर 10,000 रुपये की छूट के साथ 7,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी मिल रहा है।
4 of 6
2021 Honda Amaze Facelift
- फोटो : Honda Cars India
Honda Amaze
Honda Amaze सब-कॉम्पैक्ट सेडान पर 10,000 रुपये की नकद छूट के साथ-साथ 3,000 रुपये के कॉर्पोरेट बेनिफिट्स और 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
Honda Jazz
- फोटो : Honda
Honda Jazz
होंडा नवंबर के महीने में Jazz पर कोई डायरेक्ट कैश डिस्काउंट नहीं दे रही है। हालांकि, ग्राहकों को 7,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ अपनी पुरानी कार को बदलने के लिए 10,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी 3,000 रुपये की एडिशनल कॉर्पोरेट छूट और 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दे रही है।
Honda City (fourth-gen)
होंडा अपनी चौथी पीढ़ी की सिटी सेडार कार पर सिर्फ 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दे रही है। इसके अलावा Honda City e: HEV हाइब्रिड कार पर कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं किया जा रहा है।
नोट: यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि डिस्काउंट ऑफर हर शहर में अलग-अलग हो सकते हैं। ग्राहक ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।