फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 Honda Amaze: भारत में आठ लाख रुपये में लॉन्च हुई अमेज फेसलिफ्ट, ADAS तकनीक वाली भारत की सबसे सस्ती कार

Wed, 04 Dec 2024 02:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा कार्स इंडिया ने अपनी नई अमेज फेसलिफ्ट सेडान को बुधवार को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। अमेज अब देश की सबसे सस्ती कार है जो एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) - होंडा सेंसिंग के साथ आती है। सुरक्षा के मामले में होंडा अमेज में 28 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
2024 Honda Amaze - फोटो : PTI
Honda Amaze facelift (होंडा अमेज फेसलिफ्ट) को बुधवार को भारतीय बाजार में 8 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 10.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। नई होंडा अमेज में सेगमेंट-फर्स्ट ADAS सूट और रिफ्रेश्ड डिजाइन दिया गया है। अमेज अब देश की सबसे सस्ती कार है जो एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) - होंडा सेंसिंग के साथ आती है। होंडा ने कहा है कि अमेज टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध है और डिलीवरी तुरंत शुरू होगी।

मुकाबला
इसमें कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं जो इसे सेगमेंट में दूसरी कारों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार करते हैं। नई कॉम्पैक्ट सेडान भारतीय बाजार में टाटा टिगोर, ह्यूंदै ऑरा और हाल ही में लॉन्च की गई मारुति सुजुकी डिजायर को टक्कर देती रहेगी। 

होंडा अमेज में तीन ट्रिम होंगे, जिसकी शुरुआत V ट्रिम लेवल से होगी। अन्य ट्रिम VX और ZX होंगे, जिनमें होंडा सेंसिंग फीचर होंगे। 2013 से, होंडा ने लॉन्च इवेंट में होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ ताकुया त्सुमुरा ने भी पुष्टि की कि ब्रांड वित्त वर्ष 26-27 तक देश में 3 नए मॉडल शामिल करेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Takuya Tsumura, President and CEO, Honda Cars India at global debut of 3rd Generation Honda Amaze - फोटो : PTI
2024 होंडा अमेज: इंजन पावर और गियरबॉक्स
नई होंडा अमेज में वही 1,200 सीसी, चार-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलना जारी है। यह यूनिट 6,000 आरपीएम पर 89 बीएचपी का पावर और 4,800 आरपीएम पर 110 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल या सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आता है। इसमें नया फ्यूल इंजेक्शन-ईसीयू सिस्टम है, जो इंजन को कार के अन्य सिस्टम्स से जोड़ता है और होंडा सेंसिंग टेक्नोलॉजी को प्रभावी तरीके से कंट्रोल करता है। यह सब मिलकर ड्राइविंग को और भी सुरक्षित, मजेदार और सुविधाजनक बनाता है।

कितनी है माइलेज
होंडा अमेज की दावा की गई फ्यूल एफिशिएंसी (ईंधन दक्षता) सीवीटी ट्रांसमिशन के लिए 19.46 किमी प्रति लीटर है। जबकि मैनुअल ट्रांसमिशन 18.65 किमी प्रति लीटर का दावा किया गया माइलेज देगा।

साइज 
होंडा अमेज के डायमेंशन इस तरह हैं:
  • लंबाई - 3995 mm
  • चौड़ाई - 1733 mm
  • ऊंचाई - 1500 mm
  • व्हीलबेस - 2470 mm
  • ग्राउंड क्लियरेंस - 172 mm*
  • बूट स्पेस - 416 लीटर
  • मिनिमम टर्निंग रेडियस - 4.7 मीटर
* मिनिमम ग्राउंड क्लियरेंस खाली गाड़ी की स्थिति में है 
विज्ञापन

3 of 5
2024 Honda Amaze - फोटो : PTI
कैसा है लुक और डिजाइन
होंडा अमेज को एक नया डिज़ाइन दिया गया है, जिसका फ्रंट हाल ही में लॉन्च हुई होंडा एसयूवी, एलिवेट से मिलता जुलता है। फ्रंट बंपर बोल्ड और चौकोर आकार का है और इसमें फॉग लैंप के लिए एलईडी प्रोजेक्टर लगे हैं। हेडलैंप में एलईडी बाई-प्रोजेक्टर लेंस हैं, जिनके बीच में होंडा एलिवेट की तरह ही क्रोम गार्निश है। नई डिजाइन की गई ग्रिल में कुल मिलाकर हेक्सागोनल आकार है और बीच में होंडा लोगो के साथ हेक्सागोनल पैटर्न है। बड़े ORVMs भी एलिवेट से उधार लिए गए लगते हैं।

पीछे की तरफ, कॉम्पैक्ट सेडान में एलईडी टेल लैंप हैं जो नई पीढ़ी की होंडा सिटी से प्रभावित लगते हैं। हालांकि, इस टेल लैंप की डिटेलिंग थोड़ी अलग है। ब्रेक लाइट में अब होंडा सिटी में देखी गई हॉरिजंटल स्टैल के बजाय तीन वर्टिकल स्लैट हैं। इसके अलावा, नई अमेज में चार सेंसर के साथ एक नया रियर बंपर भी है और रियरव्यू कैमरा बूट लिड के नीचे छिपा हुआ है। अमेज का बूट साइज अब 416 लीटर तक बढ़ा दिया गया है। अमेज के साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें 15 इंच के एलॉय व्हील और 172 मिमी के ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।

4 of 5
2024 Honda Amaze - फोटो : PTI
फीचर्स और सुरक्षा
फीचर्स के मामले में, नई अमेज में अब वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ फ्लोटिंग 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम स्टैंडर्ड के तौर पर दिया गया है। यह यूनिट वही है जो होंडा एलिवेट एसयूवी के V और VX वेरिएंट में भी देखने को मिलती है।

इस सेडान में अब होंडा सिटी और होंडा एलिवेट में देखा जाने वाला होंडा सेंसिंग ADAS सूट भी दिया गया है। इससे 2024 अमेज, इस सेगमेंट की पहली कॉम्पैक्ट सेडान बन गई है जिसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। होंडा कार्स इंडिया लाइनअप के दूसरे मॉडल की तरह ही, अमेज में भी ADAS सिस्टम कैमरा-बेस्ड होगा। सभी वैरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किए गए हैं।

इसमें नया 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर इंफॉर्मेशन क्लस्टर है और केबिन में दूसरे उल्लेखनीय बदलावों में रियर एसी वेंट शामिल है। नए 2.5 HEPA फिल्टर के साथ एसी ब्लोअर मोटर को भी बढ़ाया गया है। हालांकि, अमेज फेसलिफ्ट में इलेक्ट्रिक सनरूफ नहीं दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2024 Honda Amaze - फोटो : Honda
वेरिएंट्स, कलर ऑप्शन और कीमत
होंडा अमेज तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। जिसमें V, VX और ZX वेरिएंट शामिल हैं। इसके एक्सटीरियर कलर में छह विकल्प शामिल हैं: ओब्सिडियन ब्लू पर्ल (नया रंग), रेडिएंट रेड मैटेलिक, प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, गोल्डन ब्राउन मैटेलिक, मीटरॉयड ग्रे मैटेलिक, लूनर सिल्वर मैटेलिक। एंट्री-लेवल V ट्रिम की कीमत 8 लाख रुपये, VX की कीमत 9.10 लाख रुपये और टॉप-स्पेक ZX वेरिएंट की कीमत 9.69 लाख रुपये रखी गई है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। 

वारंटी और उपलब्धता
होंडा अमेज के साथ स्टैंडर्ड तौर पर 3 साल और असीमित किलोमीटर की वारंटी दे रही है। जबकि एक्सटेंडेड वारंटी पैक 7 साल और असीमित किलोमीटर के लिए उपलब्ध है। जापानी कार निर्माता 10 साल तक की किसी भी समय वारंटी और रोड साइड असिस्टेंस (सड़क के किनारे सहायता) भी दे रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें