होंडा (Honda) ने भारतीय बाजार में Honda ADV160 से पर्दा उठा दिया है। यह एक मैक्सी-स्कूटर (Maxi-scooter)है, जिसे एडवेंचर-प्रेरित डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसकी सबसे खास बात सिर्फ इसका दमदार लुक नहीं है। बल्कि कंपनी का कहना है कि इसे भारत में ही तैयार किया जाएगा और यहीं से दूसरे देशों में निर्यात भी किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर बनने के कारण बाजार में लॉन्च होने पर इसकी कीमत को काफी प्रतिस्पर्धी रखने में मदद मिलेगी।