Honda Activa Premium Edition (होंडा एक्टिवा प्रीमियम एडिशन) का लगातार टीजर जारी करने के बाद आखिरकार होंडा ने नए एडिशन को 75,400 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत DLX वैरिएंट से 1,000 रुपये ज्यादा और STD वैरिएंट से 3,000 रुपये ज्यादा है। निर्माता की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एक्टिवा प्रीमियम एडिशन की कीमत का खुलासा किया गया है। यह Activa 6G के लिए नया टॉप-एंड ट्रिम है।
नया लुक और डिजाइन
Honda Activa Premium Edition सिर्फ कॉस्मेटिक अपग्रेड के साथ आता है। इसमें गोल्डन व्हील्स, एम्बलेम पर गोल्डन लोगो और फ्रंट क्रोम गार्निश भी अब गोल्डन कलर में आता है। साइड पर एक्टिवा बैजिंग को सजाने के लिए गोल्डन ट्रीटमेंट दिया गया है। इंनर बॉडी, फुटबोर्ड और सीट अब भूरे रंग के हो गए हैं। ये सभी बदलाव स्टैंडर्ड एक्टिवा की तुलना में ज्यादा प्रीमियम और अप-मार्केट लुक देते हैं।
कलर ऑप्शन
होंडा प्रीमियम एडिशन को तीन नए रंगों में पेश करेगी। इसमें मैट मार्शल ग्रीन मैटेलिक, मैट संगरिया रेड मैटेलिक और पर्ल सायरन ब्लू होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि खरीदार कौन सी कलर स्कीम को चुनता है, उसे तीनों रंगों पर गोल्डन एक्सेंट मिलेंगे।
इंजन और पावर
हार्डवेयर, इंजन स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 109.51cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,000 rpm पर अधिकतम 7.68 bhp और 5,500 rpm पर 8.84 Nm का पीक टॉर्क का उत्पादन करता है। यह इंजन सीवीटी के साथ आता है।
विज्ञापन
5 of 6
Honda Activa 6G
- फोटो : For Reference Only
फीचर्स
फीचर्स के लिहाज से, स्कूटर में एक एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अंडर-सीट स्टोरेज, एलईडी हेडलैंप और ईएसपी तकनीक के साथ आता है जो स्कूटर को साइलेंट स्टार्ट में मदद करता है। इंजन में फ्यूल इंजेक्शन लगाया जाता है और इसे पंखे से ठंडा किया जाता है।
कैसा है हार्डवेयर
जैसा कि हार्डवेयर के मामले में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तो, एक्टिवा प्रीमियम एडिशन भी ट्यूबलेस टायर, स्टील रिम्स के साथ आता है। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों तरफ 130 mm ड्रम ब्रेक मिलता है। स्कूटर में ट्यूबलेस टायर्स का इस्तेमाल किया गया है जो पंचर होने की स्थिति में सवार को मानसिक शांति का अहसास कराता है। सस्पेंशन ड्यूटी टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और 3-स्टेप एडजस्टेबल स्प्रिंग-लोडेड हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर द्वारा कंट्रोल की जाती है। स्कूटर का वजन 106 किलोग्राम है और इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक है। एक्टिवा की सीट की ऊंचाई बहुत ही सुलभ 692 mm है।