फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Activa 5G का लिमिटेड एडिशन हुआ लांच, इसमें मिलेंगे अब ज्यादा फीचर्स

Tue, 28 May 2019 02:39 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Limited Edition Activa 5G - फोटो : honda
भारत में स्कूटर सेगमेंट में होंडा का एक्टिवा स्कूटर काफी लोकप्रिय है और सबसे ज्यादा बिकने वाला भी है। कंपनी ने अब इसे लिमिटेड एडिशन में लांच कर दिया है। दिल्ली में लिमिटेड एडिशन एक्टिवा 5G की कीमत  55,032  रुपये रखी है। कंपनी ने इसे अब प्रीमियम लुक देने की कोशिश की है। आइये जानते हैं कौन-कौन से फीचर्स इसमें शामिल किये हैं।  
विज्ञापन

एक्टिवा 5G लिमिटेड एडिशन के फीचर्स

2 of 3
Limited Edition Activa 5G - फोटो : Honda
नए एक्टिवा 5G लिमिटेड एडिशन 2 अलग ड्यूल-टोन पेंट स्कीम के साथ आएगा। यह नए कलर ऑप्शन सिल्वर और ब्लैक या पर्ल व्हाइट और गोल्ड होंगे। इसके फ्रंट और मडगार्ड में ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे जिससे यह मौजूदा नार्मल एक्टिवा से थोड़ा अलग नजर आता है। इसमें ब्लैक रिम, क्रोम मफलर, ब्लैक इंजन, गरब रेल, इनर इंटीरियर कवर और नए ग्राफिक्स जैसे फीचर्स शामिल किये गये हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

3 of 3
Limited Edition Activa 5G - फोटो : honda
होंडा एक्टिवा 5G लिमिटेड एडिशन में 110सीसी का इंजन मिलेगा जो 7.85 bhp का पावर और 9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा इसमें V-मैटिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें होंडा का कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) दिया गया है। वही इसके फ्रंट 130mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी। कुछ फीचर्स की बात करें तो इसमें LED हेडलैंप, पोजिशन लैंप और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। आपको बता दें कि इस समय होंडा अपने नेक्सट जेनरेशन एक्टिवा 6G पर भी काम कर रही है जोकि बीएस-6 इंजन के साथ आएगा। उम्मीद है इसे इस साल अंत तक लांच किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें