मुंबई में 2023 में हुए कुल सड़क हादसों में से 38 प्रतिशत मामले हिट एंड रन (टक्कर मारकर भागने) के थे। शहर की ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, इन हादसों में मरने वालों में से 54 प्रतिशत पैदल चलने वाले लोग थे। एक अधिकारी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन
2 of 6
Accident Helmet
- फोटो : Amar Ujala
सड़क हादसों के मुख्य शिकार
2023 में मुंबई में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों में ज्यादातर दोपहिया और तिपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री थे। शहर में 2023 में 351 सड़क हादसों में 374 लोगों की मौत हुई, जो 2015 की तुलना में 39 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है।
इन मौतों में से 48 प्रतिशत दोपहिया और तिपहिया वाहन सवार थे, जबकि 40 प्रतिशत पैदल यात्री थे। यह रिपोर्ट मुंबई ट्रैफिक पुलिस और ब्लूमबर्ग फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से जारी की गई है।
विज्ञापन
3 of 6
Road Accident
- फोटो : Amar Ujala
सबसे ज्यादा मौतें युवाओं की
रिपोर्ट के अनुसार, सड़क हादसों में मारे गए पुरुषों की संख्या 82 प्रतिशत रही, जिसमें 20-39 साल की उम्र के लोगों का प्रतिशत सबसे अधिक (47 प्रतिशत) था। मोटरसाइकिल चालकों में सबसे ज्यादा मौतें 20-29 साल के युवाओं की हुईं।
4 of 6
Road Accident
- फोटो : Amar Ujala
मुंबई में सबसे खतरनाक सड़कें
सभी घातक दुर्घटनाओं में से 38 प्रतिशत दुर्घटनाएं हिट-एंड-रन घटनाओं के कारण हुईं, और इनमें से ज्यादा पीड़ित, 54 प्रतिशत, पैदल यात्री थे। शहर में कई जगहों पर हिट एंड रन के मामलों में अधिक मौतें हुईं, जिनमें सायन-पनवेल हाईवे, घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड और वर्ली सीफेस जंक्शन प्रमुख हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Road Accident
- फोटो : Amar Ujala
इसके अलावा, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (WEH), सायन-बांद्रा लिंक रोड और बैगनवाड़ी सिग्नल जंक्शन पर भी सबसे ज्यादा मौतें और चोटें दर्ज की गईं।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मार्ग और घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर प्रति किलोमीटर सबसे ज्यादा मौतें हुईं। 2023 में इन सड़कों पर हर किलोमीटर पर 10 लोगों की जान गई।
सड़क हादसों को रोकने के उपाय
रिपोर्ट में सड़क हादसों को कम करने के लिए कुछ अहम सुझाव दिए गए हैं, जिनमें गति सीमा को नियंत्रित करना, हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमों को सख्ती से लागू करना, पैदल चलने वालों के लिए बेहतर फुटपाथ और सुरक्षित साइकिल ट्रैक बनाना शामिल है।