भारत का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क केवल दूरियां ही कम नहीं कर रहा, बल्कि कमाई के नए कीर्तिमान भी स्थापित कर रहा है। संसद में पेश ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश वित्त वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे से देश में सबसे अधिक टोल राजस्व (टोल कलेक्शन) जुटाने वाला राज्य बनकर उभरा है।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में यह आंकड़े पेश किए। इन आंकड़ों से साफ जाहिर होता है कि टोल वसूली के मामले में उत्तर प्रदेश ने राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे पारंपरिक रूप से आगे रहने वाले राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है।