भारत में बड़ी और दमदार गाड़ियों की मांग में इजाफा देखने को मिल रहा है। एसयूवी सेगमेंट खासतौर पर इसलिए लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि ये गाड़ियां न सिर्फ रोड पर मजबूत मौजूदगी दिखाती हैं, बल्कि खराब, ऊंची-नीची और टूटी-फूटी सड़कों पर भी आसानी से चल पाती हैं। ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस होने की वजह से ऐसी एसयूवी उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी अंडरबॉडी को नुकसान पहुंचाए बिना आसानी से निकल जाती हैं।
अगर आप 2026 में एक ऐसी एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, जो दमदार ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती हो, तो हम यहां आपको बता रहे हैं ऐसे 5 विकल्प जो 20 लाख रुपये से कम बजट में सबसे बेहतर माने जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Traffic Rules: एक साल में पांच चालान कटे तो निलंबित हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस, इसमें ई-चालान भी है शामिल