फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harley-Davidson X440: हार्ले-डेविडसन X440 की बुकिंग तीन अगस्त को हो जाएगी बंद, जिसके बाद कीमत में होगी बढ़ोतरी

Sat, 29 Jul 2023 12:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Harley-Davidson X440 - फोटो : Harley-Davidson
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) और Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) ने इस महीने की शुरुआत में X440 मोटरसाइकिल को लाने का एलान किया और कंपनियों का कहना है कि उनकी पहली पेशकश को "ग्राहक बुकिंग में बेहद पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।" दुनिया में सबसे सस्ती हार्ले की मजबूत मांग को देखते हुए, हीरो ने घोषणा की है कि वह 3 अगस्त, 2023 को हार्ले-डेविडसन X440 के लिए बुकिंग विंडो बंद कर देगी। कंपनी अगली बुकिंग विंडो की घोषणा बाद में और कीमत में बढ़ोतरी के साथ करेगी। 
विज्ञापन

2 of 4
Harley-Davidson X440 - फोटो : Harley-Davidson
डिलीवरी
हीरो मोटोकॉर्प ने यह नहीं बताया है कि कंपनी को X440 के लिए कितनी बुकिंग मिली हैं। कंपनी 1 सितंबर से राष्ट्रीय स्तर पर प्री-बुक किए गए ग्राहकों के लिए टेस्ट राइड शुरू करेगी। कंपनी की घोषणा के मुताबिक 3 अगस्त से पहले X440 की ऑनलाइन बुकिंग करने वाले ग्राहकों को अक्तूबर से शुरू होने वाली डिलीवरी के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। हीरो ने पुष्टि की है कि बुकिंग की तारीखों के अनुसार डिलीवरी को प्राथमिकता दी जाएगी।

बुकिंग डिटेल्स
हार्ले-डेविडसन X440 को ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर 5,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान में बुक कर सकते हैं। डिलीवरी हीरो के नए '2.0' प्रीमियम नेटवर्क डीलरशिप के जरिए की जाएगी जो जल्द ही पेश किया जाएगा। नए डीलर आउटलेट में न सिर्फ X440 बल्कि हीरो की प्रीमियम पेशकश के साथ-साथ Vida इलेक्ट्रिक ब्रांड भी होंगे। हाल ही में, हीरो मोटोकॉर्प ने हीरो-हार्ले सहयोग की अगली मोटरसाइकिल की ओर इशारा करते हुए 'नाइटस्टर 440' को ट्रेडमार्क किया है।
विज्ञापन

3 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हार्ले-डेविडसन X440 की हाई डिमांड के बारे में, हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ, निरंजन गुप्ता ने कहा, "हार्ले-डेविडसन X440 के लिए पूछताछ और बुकिंग की बढ़ती आमद को देखकर खुशी हो रही है। अब तक की मात्रा हमारी उम्मीदों से ज्यादा हो गई है और हम एक ऐसे पॉइन्ट पर पहुंच गए हैं जहां हमने ऑनलाइन बुकिंग चैनल को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। यह रिस्पॉन्स हार्ले-डेविडसन और हीरो मोटोकॉर्प के प्रति राइडिंग के उत्साही लोगों के ब्रांड प्रेम और विश्वास को दर्शाती है। जैसा कि हम हार्ले-डेविडसन X440 के उत्पादन और डिलीवरी की तैयारी कर रहे हैं, हम ग्राहकों को बेस्ट-इन-क्लास पावर, परफॉर्मेंस और मूल्य प्रस्ताव के साथ एक असाधारण राइडिंग एक्सपीरियंस देने के लिए आश्वस्त हैं।"
विज्ञापन

4 of 4
Harley-Davidson X440 - फोटो : Harley-Davidson
कीमत
नई सिंगल-सिलेंडर हार्ले का उत्पादन हीरो राजस्थान के नीमराना में अपने मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में करेगी। दोपहिया वाहन की दिग्गज कंपनी ने कहा कि वह मोटरसाइकिल की उच्च मांग को देखते हुए X440 का उत्पादन बढ़ा रही है। हार्ले-डेविडसन X440 को 3 जुलाई को बेस डेनिम वैरिएंट के लिए 2.29 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं विविड वैरिएंट के लिए 2.49 लाख रुपये और टॉप-स्पेक एस वैरिएंट के लिए 2.69 लाख रुपये कीमत तय की गई है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम, भारत हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें