फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Challan: गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 2024 में जारी किए 15.17 करोड़ रुपये के 27 लाख चालान, ये अपराध रहे सबसे ऊपर

Tue, 31 Dec 2024 02:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरुग्राम पुलिस ने इस साल शहर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए जारी किए गए चालान से 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि इक्टठा की है। हरियाणा की राजधानी में ट्रैफिक उल्लंघनों में बढ़ोतरी देखी गई और पिछले 12 महीनों में 27 लाख से ज्यादा लोगों को दंडित किया गया।
विज्ञापन
1 of 7
Gurugram Police Traffic Challan - फोटो : Facebook/Gurugram Traffic Police
गुरुग्राम पुलिस ने इस साल शहर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए जारी किए गए चालान से 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि इक्टठा की है। हरियाणा की राजधानी में ट्रैफिक उल्लंघनों में बढ़ोतरी देखी गई और पिछले 12 महीनों में 27 लाख से ज्यादा लोगों को दंडित किया गया। कुल मिलाकर, गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने पिछले 12 महीनों में 50 करोड़ रुपये के चालान जारी किए। जिनमें से ज्यादातर चालान अदालतों या ऑनलाइन भुगतान के जरिए वसूले जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
Gurugram Police Traffic Challan - फोटो : Facebook/Gurugram Traffic Police
बिना हेलमेट के वाहन चलाना, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, लेन बदलना, नशे में गाड़ी चलाना और ओवर-स्पीडिंग जैसे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन 2024 में गुरुग्राम में अपराधों की सूची में सबसे ऊपर है। इस साल रॉन्ग साइड ड्राइविंग के लिए 1.74 लाख से ज्यादा चालान जारी किए गए, जो 2023 में जारी किए गए सिर्फ 40,254 की तुलना में बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन

3 of 7
Gurugram Police Traffic Challan - फोटो : Facebook/Gurugram Traffic Police
शहर में नशे में गाड़ी चलाने के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले साल के 5,452 मामलों की तुलना में 2024 में 25,968 मामले हैं। ओवर-स्पीडिंग जैसे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में भी 2023 की तुलना में बढ़ोतरी देखी गई है। जिसके लिए 2023 में 3,266 की तुलना में इस साल 17,122 से ज्यादा लोगों को चालान जारी किए गए। 

4 of 7
Gurugram Police Traffic Challan - फोटो : Facebook/Gurugram Traffic Police
पिछले साल दोपहिया वाहन चालकों द्वारा बिना हेलमेट के वाहन चलाना सबसे आम ट्रैफिक नियम उल्लंघन था।
विज्ञापन

5 of 7
Gurugram Police Traffic Challan - फोटो : Facebook/Gurugram Traffic Police
2024 में गुरुग्राम पुलिस ने अवैध लेन बदलने पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। 28 दिसंबर तक 60,000 से ज्यादा लोगों पर इस ट्रैफिक उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया जा चुका है। 2023 में ऐसे 30,029 मामले थे। 2024 में गलत पार्किंग के लिए भी करीब 1.50 लाख लोगों पर जुर्माना लगाया गया, जिसमें 2023 से मामूली कमी देखी गई है। हालांकि, वाहनों पर अवैध रूप से काले रंग की फिल्म का इस्तेमाल जैसे ट्रैफिक उल्लंघन इस साल बढ़कर 10,967 हो गए, जो 2023 में 2,082 थे।
विज्ञापन

6 of 7
Gurugram Police Traffic Challan - फोटो : Facebook/Gurugram Traffic Police
गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि पिछले 12 महीनों में शहर में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में 13 प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि, कुछ प्रमुख यातायात अपराधों पर अंकुश लगाना एक चुनौती बनी हुई है। गुरुग्राम में पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) वीरेंद्र विज ने कहा, "अतीत में दुर्घटनाओं और अन्य समस्याओं का कारण बनने वाले प्रमुख मुद्दों के खिलाफ प्रवर्तन तेज कर दिया गया था। जिससे रॉन्ग साइड ड्राइविंग और लेन बदलने जैसे उल्लंघनों में तेज बढ़ोतरी हुई।"
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Gurugram Police Traffic Challan - फोटो : Facebook/Gurugram Traffic Police
नए साल की पूर्व संध्या के लिए पुलिस की एडवाइजरी
गुरुग्राम पुलिस ने नए साल के जश्न के दौरान यातायात उल्लंघन को रोकने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। गुरुग्राम में विभिन्न चौकियों पर 80 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। नए साल की पूर्व संध्या पर शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसे यातायात अपराधों पर कड़ी जांच की जाएगी। विज ने चेतावनी दी है कि जो लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पाए जाएंगे, उन्हें मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें