भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में टू-व्हीलर और पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की हिस्सेदारी करीब 90 प्रतिशत है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जीएसटी में कटौती के बाद टू-व्हीलर की डिमांड में 200 बेसिस पॉइंट्स (BPS) और पैसेंजर व्हीकल्स में 100 BPS का उछाल आने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि इस वित्त वर्ष में टू-व्हीलर की बिक्री में 5-6 प्रतिशत और पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में 2-3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Hyundai Aura SX: ह्यूंदै ऑरा एसएक्स ट्रिम को नए फीचर्स के साथ किया गया अपग्रेड, जानें कीमत और डिटेल्स