फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Third-Party Insurance: सरकार ने FY24 के लिए थर्ड-पार्टी मोटर बीमा की नई आधार प्रीमियम दरों का किया प्रस्ताव

Tue, 20 Jun 2023 08:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Motor Insurance - फोटो : pixabay
सरकार ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए दोपहिया, यात्री कारों और वाणिज्यिक वाहनों सहित विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए थर्ड-पार्टी मोटर बीमा के लिए नई आधार प्रीमियम दरों का प्रस्ताव किया।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा जारी एक मसौदा अधिसूचना के मुताबिक, मोटर थर्ड पार्टी बीमा कवर के लिए आधार प्रीमियम दर 1,000 सीसी से नीचे की निजी कारों के लिए 2,094 रुपये, कारों के लिए 3,416 रुपये (1000-1500 सीसी के बीच)  और 1500 सीसी से ज्यादा वाली कारों के लिए 7,897 रुपये प्रस्तावित की गई है।

मंत्रालय ने कहा कि वित्तीय वर्ष (FY) 2023-24 के लिए मोटर थर्ड पार्टी प्रीमियम और देयता नियम का मसौदा भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के परामर्श से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
Motor Insurance - फोटो : For Reference Only
75 सीसी से ज्यादा पावर वाले दोपहिया वाहनों के लिए दरों को 538 रुपये प्रस्तावित किया गया है। जबकि 350 सीसी और उससे ऊपर के दोपहिया वाहनों के लिए प्रस्तावित दरें 714 रुपये और 2,804 रुपये के बीच हैं। 

7500 किलोग्राम से कम वजन वाले वाणिज्यिक वाहनों (तिपहिया वाहनों के अलावा) के लिए प्रस्तावित दरें 16,049 रुपये हैं। जबकि 40,000 किलोग्राम और उससे अधिक के वाहनों के लिए दरें 27,186 रुपये से 44,242 रुपये के बीच रखी गई हैं।

सामान ले जाने वाले, ई-कार्ट को छोड़कर मोटर से चलने वाले तिपहिया और मोटर से चलने वाली पैडल साइकिल के लिए प्रस्तावित दर 4,492 रुपये है।
विज्ञापन

3 of 6
EV Charging Stations - फोटो : For Reference Only
30 किलोवाट से ज्यादा की निजी इलेक्ट्रिक कारों के लिए, दरों को 1,780 रुपये और 30 किलोवाट से 65 किलोवाट के लिए प्रस्तावित दरों को 2,904 रुपये और 65 किलोवाट से ज्यादा की ई-कारों के लिए 6,712 रुपये प्रस्तावित किया गया है।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : matter
3 किलोवाट से कम पावर वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए प्रस्तावित दरें 457 रुपये, 3 किलोवाट से 7 किलोवाट (607 रुपये), 7 किलोवाट से 16 किलोवाट (1161 रुपये) और 16 किलोवाट और उससे अधिक (2,383 रुपये) हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Euler Motors three-wheeler cargo EV Hiload - फोटो : Euler Motors
बैटरी-आधारित सामान ढोने वाले वाणिज्यिक वाहनों (तिपहिया वाहनों के अलावा) के लिए 7500 किलोग्राम से अधिक नहीं, प्रस्तावित दर 13,642 रुपये, 7500-12000 किलोग्राम (23,108 रुपये), 12,000-20,000 किलोग्राम (30,016 रुपये), 20,000-40,000 किलोग्राम ( 37,357 रुपये), और 40,000 किलोग्राम से अधिक वालों के लिए (37,606 रुपये) तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
शैक्षिक संस्थान बसों के लिए 15 प्रतिशत की छूट, विंटेज कार के रूप में पंजीकृत निजी कार के लिए 50 प्रतिशत, इलेक्ट्रिक वाहनों और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए क्रमशः 15 से 7.5 प्रतिशत की छूट प्रस्तावित की गई है।

इसके अलावा, तीन-पहिया यात्री वाहनों के लिए आधार प्रीमियम दर में लगभग 6.5 प्रतिशत की कमी का प्रस्ताव किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि यह तीस दिनों की अवधि के भीतर सभी हितधारकों से टिप्पणियों और सुझावों को आमंत्रित करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें