Must Have For Cars: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और बाहर तापमान भी बढ़ रहा है। ऐसे में यदि आप कार से लॉन्ग ड्राइव पर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यहां बताई जाने वाली कुछ जरूरी चीजें अपनी कार में हमेशा रखनी चाहिए।
गर्मियों में रोड ट्रिप का मजा ही कुछ और होता है, लेकिन अगर आपकी कार में जरूरी सामान नहीं है, तो सफर बीच में ही मुश्किलों से भर सकता है। तेज गर्मी में कार का इंजन ज्यादा गर्म हो सकता है, टायर फटने का खतरा बढ़ जाता है और पानी की कमी आपको डिहाइड्रेशन का शिकार बना सकती है। ऐसे में अगर आप किसी लंबी यात्रा पर निकल रहे हैं, तो कुछ जरूरी चीजें अपने साथ रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में कार सफर के दौरान कौन-सी 5 चीजें आपके पास जरूर होनी चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
पर्याप्त पानी और एनर्जी ड्रिंक्स
- फोटो : Adobe Stock
पर्याप्त पानी और एनर्जी ड्रिंक्स
गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी होता है। कार में हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी की बोतलें और एनर्जी ड्रिंक्स रखें, ताकि सफर के दौरान डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। गर्मी के कारण अधिक पसीना निकलता है, जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। नारियल पानी या ओआरएस जैसे विकल्प भी साथ रखें, जो थकान को दूर करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
कार सनशेड और विंडो कर्टेन्स
- फोटो : Freepik
कार सनशेड और विंडो कर्टेन्स
गर्मियों में जब धूप तेज होती है, तो कार का इंटीरियर जल्दी गर्म हो जाता है, जिससे सीट और स्टीयरिंग बहुत ज्यादा गरम हो सकते हैं। इससे बचने के लिए कार में सनशेड और विंडो कर्टेन्स रखना जरूरी है। ये न सिर्फ कार के अंदर के तापमान को कम रखते हैं, बल्कि सीधे पड़ने वाली धूप से भी बचाते हैं।
इमरजेंसी टायर रिपेयर किट और एयर पंप
गर्मियों में सड़क पर तापमान अधिक होने के कारण टायर फटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए, कार में हमेशा स्पेयर टायर, टायर रिपेयर किट और एयर पंप जरूर रखें। यह आपकी यात्रा को बिना रुकावट के जारी रखने में मदद करेगा। खासकर अगर आप हाईवे पर सफर कर रहे हैं, जहां सर्विस स्टेशन दूर होते हैं, तो ये सामान आपके बेहद काम आएगा।
विज्ञापन
5 of 6
कूलेंट और इंजन ऑयल
- फोटो : Amar Ujala
कूलेंट और इंजन ऑयल
गर्मी में कार का इंजन जल्दी गर्म हो सकता है, जिससे कार के ओवरहीट होने का खतरा बढ़ जाता है। सफर से पहले रेडिएटर कूलेंट और इंजन ऑयल की जांच जरूर करें और साथ में एक्स्ट्रा कूलेंट कैरी करें। अगर इंजन ज्यादा गर्म हो जाए, तो तुरंत कार को रोककर इसे ठंडा करने दें।
फर्स्ट एड किट और सनस्क्रीन
लंबी यात्रा में छोटी-मोटी चोट या जलन से बचने के लिए फर्स्ट एड किट जरूर साथ रखें। इसमें बैंडेज, एंटीसेप्टिक क्रीम, पेन किलर और जरूरी दवाइयां होनी चाहिए। इसके अलावा, तेज धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना न भूलें, ताकि त्वचा जलने से बच सके।