Mahindra Thar Roxx BNCAP Crash Test
- फोटो : BNCAP
सरकारों की भूमिका और आगे का रास्ता
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जब सेफ्टी लेबलिंग जैसी योजनाओं को सरकार का समर्थन मिलता है, तब वे ज्यादा असरदार होती हैं। खासतौर पर सड़क सुरक्षा मंत्रालय जैसी जिम्मेदार एजेंसियों को इसमें बढ़-चढ़कर शामिल होना चाहिए।
लेबलिंग को और भी प्रभावी और सस्ता बनाने के लिए समान डिजाइन, साथ में ब्रोशर और वेबसाइट जैसी जानकारी, और फ्यूल एफिशिएंसी लेबलिंग से जोड़ने का सुझाव दिया गया है।
अगर किसी देश में पहले से NCAP मौजूद है, तो उसकी स्टार रेटिंग को सेफ्टी लेबल का आधार बनाना चाहिए। साथ ही जहां लेबलिंग अभी सिर्फ स्वैच्छिक है, उसे जल्द से जल्द अनिवार्य बनाया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Hill Driving: पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग होती है खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण, इन पांच जरूरी बातों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज