फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KTM: केटीएम में बड़ी हिस्सेदारी लेने की तैयारी में बजाज, करीब 7,200 करोड़ रुपये का कर्ज पैकेज तैयार

Thu, 22 May 2025 08:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रीमियम/स्पोर्ट्स मोटरसाइकिलों की रोमांचक दुनिया में अवसर को पहचानने के एक महत्वपूर्ण कदम में, Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने KTM (केटीएम) के साथ अपने लंबे समय के रिश्ते को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन
1 of 6
2024 KTM 1390 Super Duke R - फोटो : KTM
प्रीमियम/स्पोर्ट्स मोटरसाइकिलों की रोमांचक दुनिया में अवसर को पहचानने के एक महत्वपूर्ण कदम में, Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने KTM (केटीएम) के साथ अपने लंबे समय के रिश्ते को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी करके बताया है कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बजाज ऑटो इंटरनेशनल होल्डिंग्स बीवी (बीएआईएचबीवी) (BAIHBV) अब ऑस्ट्रिया में स्थित KTM बिजनेस पर नियंत्रण हासिल करने की योजना बना रही है। यह कदम जरूरी सरकारी मंजूरी मिलने के बाद लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - KTM RC 200: केटीएम आरसी 200 को मिला नया कलर ऑप्शन, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

2 of 6
KTM 390 Enduro R - फोटो : KTM
अब अल्पसंख्यक निवेशक नहीं, बहुमत मालिक बनेगा बजाज
अब तक बजाज KTM में एक निष्क्रिय अल्पसंख्यक निवेशक था, लेकिन इस बदलाव के बाद वह ग्लोबल KTM कंपनी का बहुमत हिस्सेदार बन जाएगा। भारत में पहले से ही KTM का जो संयुक्त प्रोडक्शन और सेल्स ऑपरेशन चल रहा है। जिसमें बाइक बनाई जाती हैं, भारत में बेची जाती हैं और 80 देशों में निर्यात की जाती हैं, उसमें और भी तेजी लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Versys-X 300: नई 2025 कावासाकी वर्सेस-एक्स 300 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

3 of 6
Bajaj Pulsar NS125 - फोटो : Bajaj Auto
कंपनी को बचाने के लिए 800 मिलियन यूरो का कर्ज पैकेज
BAIHBV ने KTM की मौजूदा वित्तीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए 800 मिलियन यूरो (करीब 7,200 करोड़ रुपये) का कर्ज पैकेज तैयार किया है। इस पैकेज का मकसद है KTM के कर्ज को चुकाकर कंपनी के कामकाज को फिर से पटरी पर लाना। अभी तक इसमें से 200 मिलियन यूरो की रकम पहले ही निवेश की जा चुकी है। और बाकी 600 मिलियन यूरो अब डाले जा रहे हैं।

इस पैसे का इस्तेमाल कर्जदाताओं की बकाया रकम चुकाने और KTM की उत्पादन क्षमता, वर्किंग कैपिटल और दूसरी जरूरी जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - 2025 Tata Altroz Facelift: 2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या हुए बदलाव

4 of 6
2025 Bajaj Pulsar RS 200 - फोटो : Bajaj Auto
रणनीतिक बदलाव की तैयारी
बजाज का यह प्रस्तावित अधिग्रहण और कर्ज सहायता पैकेज KTM के पुनर्गठन और पुनरुत्थान की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी का मानना है कि इससे न सिर्फ स्टेकहोल्डर्स का भरोसा लौटेगा, बल्कि बिजनेस के गवर्नेंस और स्ट्रक्चर में भी बड़ा सुधार होगा।

यह अधिग्रहण PBAG (KTM की पैरेंट कंपनी) में नियंत्रण हिस्सेदारी लेने से जुड़ा है। जिससे बजाज को PMAG/KTM में भी स्वामित्व मिलेगा। यह बदलाव विभिन्न ऑस्ट्रियन रेगुलेटरी एजेंसियों की मंजूरी मिलने के बाद ही पूरा होगा।

यह भी पढ़ें - Hill Driving: पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग होती है खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण, इन पांच जरूरी बातों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
विज्ञापन

5 of 6
2024 KTM 1390 Super Duke R - फोटो : KTM
आगे क्या होगा?
अगला अहम कदम है ऑस्ट्रिया की कोर्ट से पुनर्गठन की अंतिम मंजूरी लेना, जिससे कर्जदाताओं की बकाया रकम तय कर दी जाएगी। और कंपनी की "सेल्फ-एडमिनिस्ट्रेशन" की प्रक्रिया खत्म होगी।

साथ ही, ऑस्ट्रियन टेकओवर कमीशन, फॉरेन इन्वेस्टमेंट कंट्रोल और मर्जर कंट्रोल अथॉरिटी से भी अनुमति लेनी होगी। जब तक यह मंजूरी नहीं मिलती, तब तक मौजूदा कंपनी कंट्रोल की व्यवस्था बनी रहेगी।

इन मंजूरियों के बाद, बाइक का प्रोडक्शन, पार्ट्स, एक्सेसरीज और गारमेंट्स की सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी, जो कई महीनों से रुकी हुई थी।

यह भी पढ़ें - Porsche Cayenne Turbo GT: दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन एसयूवी बनी कैयेन टर्बो जीटी, यास मरीना F1 सर्किट पर बनाया नया रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bajaj Pulsar 220F - फोटो : Bajaj
बजाज की बड़ी भूमिका
बजाज का KTM में यह बड़ा निवेश और स्वामित्व लेने का कदम भविष्य में तीन बड़े अवसर खोल सकता है - ग्लोबल स्तर पर ग्रोथ, ब्रांड की नई ऊंचाई, और टेक्नोलॉजी में लीडरशिप। 

यह भी पढ़ें - MG Windsor Pro: एमजी विंडसर प्रो का नया एक्सक्लूसिव वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Honda X-ADV 750: होंडा की नई एडवेंचर स्कूटर X-ADV 750 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें