Car Insurance Claim: अगर आप चाहते हैं कि आपको कार इंश्योरेंस का पूरा फायदा मिले, तो अपनी कार की इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय इन तीन एड-ऑन के बारे में जरूर जान लें।
गाड़ी का बीमा करवाने के बाद भी कई लोग क्लेम के समय पूरा मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इंश्योरेंस क्लेम करते समय कंपनियां क्लेम की रकम में कटौती कर देती हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि किसी दुर्घटना या चोरी की स्थिति में आपको पूरा इंश्योरेंस बेनिफिट मिले, तो आपको कुछ खास एड-ऑन (Add-On) कवर को पॉलिसी के साथ खरीदना चाहिए। ये एड-ऑन कवर आपके नुकसान को कम कर सकते हैं और क्लेम के समय बड़ी राहत दे सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे तीन जरूरी एड-ऑन कवर के बारे में।
विज्ञापन
2 of 5
Car Insurance
- फोटो : Freepik
रिटर्न टू इनवॉयस कवर (Return to Invoice Cover)
अगर आपकी कार चोरी हो जाती है या किसी बड़ी दुर्घटना में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो इंश्योरेंस कंपनी केवल IDV (Insured Declared Value) के आधार पर भुगतान करती है, जो आपकी कार की ऑन-रोड कीमत से कम होता है। लेकिन रिटर्न टू इनवॉयस कवर होने पर आपको कार की पूरी ऑन-रोड कीमत मिलती है। यह कवर आमतौर पर नई कार खरीदने के तीन साल तक उपलब्ध होता है, इसलिए इसे शुरुआती वर्षों में जरूर लेना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
Car Insurance
- फोटो : Freepik
इंजन प्रोटेक्शन कवर (Engine Protection Cover)
इंजन किसी भी कार का सबसे महंगा और अहम हिस्सा होता है। अगर किसी दुर्घटना में इंजन को नुकसान पहुंचता है या तकनीकी खराबी के कारण महंगे रिपेयर की जरूरत पड़ती है, तो सामान्य इंश्योरेंस पॉलिसी में इसका खर्च शामिल नहीं होता। लेकिन अगर आपने इंजन प्रोटेक्शन कवर लिया है, तो इंजन रिपेयर या बदलने का खर्च बीमा कंपनी उठाती है। हालांकि, यह कवर इंजन में पानी घुसने से हुए नुकसान पर लागू नहीं होता है।
4 of 5
Insurance Agent Working Car Accident Claim Process
- फोटो : Freepik
जीरो डेप्रिसिएशन कवर (Zero Depreciation Cover)
हर साल कार के पार्ट्स की कीमत में कमी आती रहती है, जिसे डेप्रिसिएशन कहा जाता है। अगर आपके पास यह कवर नहीं है, तो क्लेम के दौरान बीमा कंपनी स्पेयर पार्ट्स की घटती कीमत का हिसाब लगाकर भुगतान करती है, जिससे आपको कम मुआवजा मिलता है। लेकिन जीरो डेप्रिसिएशन कवर होने पर बीमा कंपनी बिना किसी कटौती के पूरे क्लेम का भुगतान करती है। यह खासतौर पर नई और महंगी कारों के लिए फायदेमंद होता है।
एड-ऑन हो सकते हैं महंगे
अगर आप चाहते हैं कि इंश्योरेंस का पूरा फायदा मिले और क्लेम के समय किसी तरह की परेशानी न हो, तो इन तीन एड-ऑन कवर को जरूर खरीदें। ये एड-ऑन थोड़े महंगे जरूर होते हैं, लेकिन लंबे समय में यह आपको लाखों रुपये की बचत करा सकते हैं।