लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने ऑटो निर्माताओं को पर्यावरण के अनुकूल और बेहतर फ्यूल-एफिशिएंट (ईंधन कुशल) वाहन बनाने के लिए प्रेरित किया है। ऐसे में दिल्ली स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) के इनक्यूबेट स्टार्ट-अप Geliose Mobility (गेलियोस मोबिलिटी) ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर Hope (होप) लॉन्च किया है। जानें इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
विज्ञापन
2 of 9
Geliose Hope Electric Scooter
- फोटो : Geliose
कीमत और बुकिंग
बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इलेक्ट्रिक मोटर वाले इस इलेक्ट्रिक मोपेड/स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 46,999 रुपये रखी गई है। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में इस स्कूटर की बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 9
Geliose Hope Electric Scooter
- फोटो : Geliose
चलाने का खर्च बेहद कम
कंपनी के मुताबिक इलेक्ट्रिक स्कूटर Geliose Hope चलाने में बेहत किफायती है। इसे चलाने का खर्च सिर्फ 20 पैसा प्रति किलोमीटर आएगा।
4 of 9
Geliose Hope Electric Scooter
- फोटो : Geliose
बैटरी चार्जिंग
Geliose Hope के साथ एक पोर्टेबल चार्जर और एक पोर्टेबल ली-आयन बैटरी पैक मिलता है। होप की बैटरी को सिर्फ चार घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 9
Geliose Hope Electric Scooter
- फोटो : Geliose
घर में हो जाएगा चार्ज
इस बैटरी को घरों में पाए जाने वाले सामान्य घरेलू सॉकेट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। इसकी वजह से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए पार्किंग में चार्जर लगाने की जरूरत नहीं रहेगी।
विज्ञापन
6 of 9
Geliose Hope Electric Scooter
- फोटो : Geliose
ड्राइविंग रेंज
अपनी आने-जाने की जरूरतों के अनुसार, ग्राहक दो अलग-अलग बैटरी क्षमता के विकल्प को चुन सकते हैं। इन बैटरी से आदर्श परिस्थितियों में 50 किलोमीटर और 75 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है।
विज्ञापन
7 of 9
Geliose Hope Electric Scooter
- फोटो : Geliose
लाइसेंस की जरूरत नहीं
इस स्कूटर की टॉप-स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा पर सीमित किया गया है। इसलिए यह एक लो-स्पीड व्हीकल के रेंज में आती है। इस स्कूटर को चलाने के लिए किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं है और ही इस स्कूटर का रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत पड़ेगी।
8 of 9
Geliose Hope Electric Scooter
- फोटो : Geliose
फीचर्स
इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक पैडल असिस्ट दिया गया है। यह स्कूटर की ड्राइविंग रेंज को और बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं, इसमें रिवर्स पार्किंग सिस्टम भी दिया गया है जिससे वाहन को आसानी से पार्क किया जा सकता है। होम इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों पहियों में टेलेस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन और ड्रम ब्रेक्स मिलता है। इसमें एलईडी लाइटिंग के साथ फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
इस मोपेड के पिछली सीट को हटाकर कैरियर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को निजी आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ यह व्यावसायिक कंपनियों के लास्ट माइल डिलीवरी (अंतिम छोर तक वितरण) के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।