फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

iPhone X की कीमत में आ जाएंगी दो Navi और तीन CT100, जानिए ऐसी ही 5 शानदार बाइक्स

Wed, 01 Nov 2017 11:32 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 6
iPhone X Ct 100
एप्पल का नया आईफोन एक बार फिर बाजार में आ गया है और हर बार की तरह इस बार भी कंपनी ने ऊंची कीमतें रखी हैं। कंपनी ने आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के अलावा कंपनी का सबसे महंगा लखटकिया स्मार्टफोन iPhone X भी लॉन्च किया है। आईफोन एक्स के 256 जीबी वैरिएंट की कीमत 1,02,200 रुपए है। यहां हम आपको बताएंगे कि ऐसी पांच शानदार बाइक्स जो आप इतनी कीमत में खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Bajaj CT100
1. तीन Bajaj CT100 बाइक
100 सीसी वाली बजाज सीटी 100 कम कीमत में बेहतरीन माइलेज देने वाली बाइक में से एक है। इसकी कीमत 32,653 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यानी आप एक आईफोन iPhone X की कीमत में ऐसी तीन बाइक ले सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
हौंडा नवी - फोटो : Honda2Wheelers India
2. दो Honda Navi
ये होंडा की बाइक और स्कूटर का मिला-जुला रूप है।  इसमें 109 सीसी का इंजन एक्टिवा वाला इंजन मौजूद है। होंडा नावी की कीमत 41 हजार रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। आप एक लाख से ज्यादा कीमत वाले आईफोन एक्स के बदले दो होंडा नावी खरीद सकते हैं और फिर भी पैसे बच जाएंगे। 

3. Suzuki Gixxer SF 
150-200 सीसी सेग्मेंट में सुजुकी जिक्सर SF काफी पसंद की जाने वाली फुल फेयर्ड मोटरसाइकिल है। बाइक में 154.9 CC का इंजन दिया गया है जो 8000 rpm पर 14.60 bhp पावर जेनरेट करती है। कंपनी के मुताबिक यह 47 Kmpl का माइलेज देती है। बाइक की कीमत 99,000 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
विज्ञापन

4. TVS Apache RTR 200 4V
अगर आपको दमदार बाइक्स पसंद हैं तो इस बाइक को लिया जा सकता है। इसमें 197.8 CC का इंजन दिया गया है। टीवीएस अपाचे RTR 200 4V की कीमत 98,205 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। आप एक लाख से ज्यादा कीमत वाले आईफोन एक्स के बदले इसे खरीद सकते हैं और फिर भी पैसे बच जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5. Bajaj Pulsar 220F
एक लाख के अंदर 200 से ज्यादा सीसी की बाइक लेना चाहते हैं तो बजाज पल्सर 220F अच्छा विकल्प हो सकता है। 220.0 CC का इंजन दिया गया है। कंपनी दावा करती है कि बाइक 40.00 Kmpl  का माइलेज देती है।  इसकी कीमत 91,553 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें