फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त में लॉन्च हो रही हैं ये पांच गाड़ियां, जानें इनमें से कौन होगी ‘कार ऑफ द मंथ’!

Sat, 01 Aug 2020 04:13 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Auto Expo 2020 Tata Sierra EV - फोटो : For Refernce Only
जुलाई के बाद अगस्त भी ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए ‘जबरदस्त’ रहने वाला है। अनलॉक-3 के बाद काफी सारी रियायतें मिली हैं, लेकिन अभी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू नहीं हुआ है, जिसके चलते निजी वाहनों की बिक्री बढ़ेगी। ऑटोमोबाइल कंपनियों भी ग्राहकों के इस मूड को समझ रही हैं और नई गाड़ियों पर दांव लगा रही हैं। जहां जुलाई में होंडा सिटी, होडा WR-V, एमजी हेक्टर प्लस, ह्यूंदै टूसों जैसी शानदार कारें लॉन्च हुईं, वहीं अगस्त में भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है। आइए जानते अगस्त में लॉन्च या पेश होने वाली कारों पर एक नजर...
विज्ञापन

2 of 6
Maruti Suzuki S-Cross Auto Expo 2020 - फोटो : File Photo

मारुति सुजुकी S-Cross पेट्रोल

मारुति सुजुकी का क्रॉसओवर एसयूवी S-Cross का पेट्रोल वर्जन पांच अगस्त को लॉन्च होने वाला है। मारुति पहले ही विटारा ब्रेजा को केवल पेट्रोल इंजन में लॉन्च करेगी। नया 1.5 लीटर के15बी पेट्रोल इंजन 105 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है। नई क्रॉसओवर मैनुअल और पहली बार 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ लॉन्च की जा सकती है। खबरें है कि ऑटोमैटिक वैरिएंट्स में SHVS माइल्ड हाईब्रिड टेक्नोलॉजी का फीचर दिया जा सकता है। वहीं इसमें स्मार्ट प्ले स्टूडियो 2.0 इंटरफेस भी मिलेगा। नई S-Cross की एक्स-शोरूम कीमत 8.50 लाख रखी जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : for Reference Only

किआ सोनेट

पेश होने से पहले ही किआ की यह छोटी एसयूवी खूब सुर्खियां बटोर रही है। कंपनी ने हाल ही में इसका टीजर भी जारी किया है। वहीं 25 हजार रुपये में अनऑफिशियली बुकिंग भी शुरू हो चुकी हो। यह ‘कार ऑफ द अगस्त 2020’ हो सकती है। किआ मोटर्स अपनी तीसरी कार को सात अगस्त को पेश कर रही है। वेन्यू के बाद यह दूसरी कार होगी, जिसमें इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन का फीचर मिलेगा। इसका इंटीरियर भी जबरदस्त होगा। इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन मिलेगी। इस कार को सितंबर में उतारा जा सकता है। वहीं इसकी कीमत आठ लाख रुपये से शुरू होगी।
 

4 of 6
Honda Jazz - फोटो : for Reference Only

BS6 होंडा जैज फेसलिफ्ट

होंडा WR-V और होंडा सिटी के बाद होंडा अब प्रीमियम हैचबैक को नए बीएस6 इंजन के साथ इस महीने के आखिर में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नई जैज में बीएस6 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के अलावा सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च होगी। वहीं यह इंजन 90 बीएचपी की पावर और 110 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसकी शुरुआती कीमत 5.50 लाख रुपये रखी जा सकती है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Auto Expo 2020 Renault Duster 2020 - फोटो : for Reference Only

रेनो डस्टर 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में रेनो डस्टर को नए इंजन के साथ पेश करने के जा रही है। रेनो ने पिछले साल ही इसमें डीजल इंजन बंद करने का एलान किया था, क्योंकि उसे बीएस6 मानकों में अपग्रेड करना महंगा साबित हो रहा था। जिसके बाद कंपनी ने टर्बो इंजन लाने का एलान किया था। कंपनी इसमें 1.3 लीटर का 3-सिलंडर टर्बो पेट्रोल इंजन देगी, जो 153 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देगा। कंपनी ने यह इंजन किक्स में भी दिया है और इस सेगमेंट में क्रेटा, हेक्टर और सेल्टोस को भी मात देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा और इसमें ऑप्शनल सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी फीचर मिलेगा। इसके 15 अगस्त के बाद लॉन्च होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mercedes Benz EQC - फोटो : For Refernce Only

मर्सिडीज बेंच EQC

इन सभी आम कारों के अलावा अगस्त में एक खास कार भी लॉन्च होने वाली है। यह मर्सिडीज की प्रीमियम कार EQC होगी, इस इलेक्ट्रिक यूटिलिटी व्हीकल की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी का पहला EQ ब्रांड देश में कदम रखेगा। यह न केवल फ्यूचरिस्टिक कार होगी, बल्कि दिखने में खूबसूरत भी होगी। इसका इंटीरियर भी बाकी मर्सिडीज कारों से अलग थोड़ा जबरदस्त होगा। इसमें डुअल मोटर सेटअप मिलेगा, जिसमें एक आगे और दूसरी पीछे के एक्सल पर दिया जाएगा। वहीं यह 300 kW (402 बीएचपी) की पीक पावर और 765 एनएम का टॉर्क देगी। वहीं इसकी ड्राइव रेंज 400 किमी के आसपास होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें