Bike Riding Mistakes: सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार और यातायात विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं, लेकिन फिर भी कुछ बुनियादी गलतियां बाइक चालकों के जीवन पर भारी पड़ती हैं। आइए जानते हैं बाइक राइडर सड़कों पर किस तरह की गलतियां करते हैं।
देश भर में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हर साल औसतन 1.50 लाख से ज्यादा लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। अगर आंकड़ों को देखें तो इनमें दपहिया वाहन चालकों की संख्या सबसे ज्यादा है। 2022 में कुल 1,68,491 लोग सड़क हादसों में मारे गए, इनमें दोपहिया वाहन चालकों की संख्या 44% से भी अधिक थी। कई बार दूसरों की गलती से बाइक चालक एक्सीडेंट का शिकार हो जाते हैं, तो कई बार उनके द्वारा ही की गई कुछ गलतियां खतरनाक हादसे का कारण बनती हैं।
सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार और यातायात विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं, लेकिन फिर भी कुछ बुनियादी गलतियां बाइक चालकों के जीवन पर भारी पड़ती हैं। आइए जानते हैं बाइक राइडर सड़कों पर किस तरह की गलतियां करते हैं।
विज्ञापन
हेलमेट न पहनना
2 of 6
हेलमेट न पहनना
- फोटो : AI
हेलमेट न पहनने की आदत सबसे आम और गंभीर समस्या है। दुर्घटना के समय हेलमेट सिर पर गंभीर चोट लगने से बचाता है। इसके बावजूद, कई दोपहिया वाहन चालक इस महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण को नजरअंदाज करते हैं और एक्सीडेंट के समय यह अक्सर जानलेवा साबित होता है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार में बाइक चलाना
3 of 6
तेज रफ्तार में बाइक चलाना
- फोटो : एआई
सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के अनुसार, भारत में ओवरस्पीडिंग सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। स्पीड लीमिट का पालन न करना और तेज रफ्तार में बाइक चलाना हादसे की संभावनाओं को बढ़ा देता है। ओवरस्पीडिंग के कारण दुर्घटनाओं में गंभीर चोट लगती है जिससे बचने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
मोबाइल फोन का इस्तेमाल
4 of 6
मोबाइल फोन का इस्तेमाल
- फोटो : AI
बाइक चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल दुर्घटनाओं का एक और बड़ा कारण है। ट्रैफिक नियमों के बावजूद, कई लोग फोन पर बात करते हुए या मैसेज करते हुए बाइक चलाते हैं, जो दुर्घटनाओं को सीधा निमंत्रण देता है।
विज्ञापन
टर्न इंडिकेटर का इस्तेमाल न करना
5 of 6
टर्न इंडिकेटर का इस्तेमाल न करना
- फोटो : AI
बाइक मोड़ते समय इंडिकेटर का इस्तेमाल न करना भी एक गंभीर गलती है। इससे पीछे या अगल-बगल से आने वाले वाहन चालकों को पता नहीं चलता कि आप गाड़ी मोड़ने वाले हैं। इससे टक्कर होने की संभावना बढ़ जाती है।
साइड मिरर का इस्तेमाल न करना भी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। कई बाइक चालक साइड मिरर देखे बिना ही मुड़ने की कोशिश करते हैं, जिससे पीछे आ रहे वाहनों से टक्कर हो जाती है। बता दें कि गाड़ी में साइड मिरर नहीं लगवाना मोटर वाहन कानून का उल्लंधन है और इसके लिए ट्रैफिक पुलिस चालान भी काट सकती है।